Skip to content
हिन्दी
BREAKING

जिले की 7 पंचायत समितियों में निर्वाचन के लिए मतदान दल हुए रवाना -निर्वाचन पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों का बढ़ाया हौंसला

Updated:

जिले की 7 पंचायत समितियों में निर्वाचन के लिए मतदान दल हुए रवाना -निर्वाचन पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों का बढ़ाया हौंसला बूंदी, 13 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 (चतुर्थ चरण) के तहत जिले की 7 पंचायत समितियों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनिवार को मतदान होगा। निर्वाचन के लिए गठित मतदान दल शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों पर रवाना हुए। पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले की 7 पंचायत समितियों में

जिले की 7 पंचायत समितियों में निर्वाचन के लिए मतदान दल हुए रवाना 
 -निर्वाचन पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों का बढ़ाया हौंसला

जिले की 7 पंचायत समितियों में निर्वाचन के लिए मतदान दल हुए रवाना

-निर्वाचन पर्यवेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान कर्मियों का बढ़ाया हौंसला

बूंदी, 13 नवम्बर। जिले में पंचायतीराज आम चुनाव 2026 (चतुर्थ चरण) के तहत जिले की 7 पंचायत समितियों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन के लिए शनिवार को मतदान होगा। निर्वाचन के लिए गठित मतदान दल शुक्रवार को अंतिम प्रशिक्षण के बाद मतदान केंद्रों पर रवाना हुए।

पंचायतीराज आम चुनाव, 2026 के चतुर्थ चरण के तहत जिले की 7 पंचायत समितियों में जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्यों के लिए 653 मतदान केन्द्रों पर 14 नवम्बर को मतदान होगा। इसके बाद 15 नवम्बर को पंच व सरपंच के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी तथा 16 नवम्बर को पंच व सरपंच पदों के लिए मतदान होगा। सरपंच एवं पंच के निर्वाचन के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। उप सरपंच का निर्वाचन 17 नवंबर को होगा।

मतदान दलों की रवानगी के दौरान निर्वाचन पर्यवेक्षक भावना शर्मा, जिला निर्वाचन अधिकारी हरफूल सिंह यादव तथा जिला पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार शर्मा ने मौजूद रहकर दलों की रवानगी प्रक्रिया सम्पन्न कराई और सुव्यवस्थित, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न करवाने के लिए हौसला अफजाई करते हुए शुभकामनाएं दी। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी सिंह एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) रमेश देव उपस्थित रहें।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बूंदी) · 13 नवम्बर 2026, 04:28 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News