पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिले की पंचायत समिति बामनवास, बौंली एवं खण्डार के एक-एक मतदान केंद्र पर रविवार को पुनर्मतदान सम्पन्न होने के बाद संबंधित पंचायत समिति मुख्यालयों पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए गए। तीनों निर्वाचन क्षेत्रों में में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की। पंचायत समिति बामनवास के वार्ड संख्या 9 में आईएनसी के अजीत ने 594 मतों से, पंचायत समिति बौंली के वार्ड संख्या 7 में आईएनसी के लड्डू ने 214 मतों से तथा पंचायत समिति खण्डार के वार्ड संख्या 15 में आईएनसी के राजेन्द्र ने 432 मतों जीत दर्ज की। उन्होंने बताया कि ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण पुनर्मतदान वाले वार्डो के परिणाम घोषित होने के साथ ही जिले के सभी पंचायत समिति सदस्यों के सभी वार्डों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। अंतिम परिणाम के अनुसार पंचायत समिति बौंली के 19 वार्डों में से 14 सीटों पर कांग्रेस, 3 सीटों पर बीजेपी तथा एक-एक बसपा और निर्दलीय प्रत्याशी विजेता रहे। पंचायत समिति खण्डार के 23 वार्ड में से 15 सीटों पर कांग्रेस और 7 पर बीजेपी और एक वार्ड में निर्दलीय विजेता रहे। वहीं बामनवास के 23 वार्डो में से 15 सीटों पर कांग्रेस, 6 सीटो पर बीजेपी और 2 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजेता रहे। ---000---

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 23 नवम्बर 2026, 05:50 PM — मूल विज्ञप्ति