पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच एवं वार्ड पंच पदों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी काना राम ने आदेश जारी कर चुनाव कार्य के लिए गठित लेखा भुगतान, निर्वाचन भण्डार एवं निर्वाचन व्यय लेखा को छोड़कर शेष सभी प्रकोष्ठों को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिए है। उन्होंने आदेश में सभी प्रभारी अधिकारियों को निर्देशित किया कि उनके प्रकोष्ठ में नियुक्त समस्त कार्मिकों को आज ही कार्यमुक्त कर उनके मूल पदस्थापन स्थान पर उपस्थिति देना सुनिश्चित करें। उन्होंने शेष तीन प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को भी आवश्यकतानुसार कार्मिक रखते हुए अन्य कार्मिकों को कार्यमुक्त करने को कहा। इसके अतिरिक्त जिले के सभी उपखण्ड अधिकारियों एवं तहसीलदारों को भी अपने कार्यालयों में चुनाव कार्य के लिए प्रतिनियुक्त अन्य विभागों के कार्मिकों को तत्काल कार्यमुक्त कर उनके मूल पदस्थापन स्थल पर उपस्थिति सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए हैं। ---000---
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 23 नवम्बर 2026, 05:49 PM — मूल विज्ञप्ति