Skip to content
हिन्दी
BREAKING

*पंचायतीराज आम चुनाव-2026 : जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना 20 नवंबर को* *प्रथम चरण में प्रातः 8 बजे से पंचायत समिति सदस्य तथा द्वितीय चरण में दोपहर 1 बजे से जिला परिषद सदस्य पदों की होगी मतगणना* *मतगणना के लिए जिले की सभी 8 पंचायत समितियों में कक्ष एवं टेबलवार व्यवस्थाएं निर्धारित*

Updated:

कोटपूतली-बहरोड़, 17 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना 20 नवंबर को राजकीय एलबीएस महाविद्यालय कोटपूतली के विज्ञान संकाय भवन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। मतगणना के लिए समय, मतगणना कक्ष, टेबल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी गई हैं। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को प्रथम चरण में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए संबंधित पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना क

कोटपूतली-बहरोड़, 17 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना 20 नवंबर को राजकीय एलबीएस महाविद्यालय कोटपूतली के विज्ञान संकाय भवन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। मतगणना के लिए समय, मतगणना कक्ष, टेबल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी गई हैं।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को प्रथम चरण में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए संबंधित पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी। इसके पश्चात द्वितीय चरण में दोपहर 1:00 बजे से जिला परिषद सदस्य पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना प्रारंभ होगी।

मतगणना कार्य के लिए सभी संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों के मतगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रातः 7:00 बजे से पूर्व निर्धारित मतगणना स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित किया गया है।

*पंचायत समितिवार मतगणना कक्ष एवं स्ट्रांग रूम की व्यवस्था*

पंचायत समिति कोटपूतली में कुल 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 90 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 98 एवं  मतगणना कक्ष संख्या 99 निर्धारित की गई है। यहां 9 टेबल तथा 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी। पंचायत समिति नीमराना में कुल 21 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 136 मतदान केंद्रों के लिए  ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 102 एवं  मतगणना कक्ष संख्या 100 निर्धारित किए गए हैं। यहां 12 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।

पंचायत समिति नारायणपुर में कुल 17 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 96 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 94 एवं  मतगणना कक्ष संख्या 95 निर्धारित किए गए हैं। यहां 9 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी। पंचायत समिति पावटा में कुल 19 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 98 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 93 एवं मतगणना कक्ष संख्या 92 निर्धारित किए गए हैं। यहां 10 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।

पंचायत समिति बानसूर में कुल 27 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 160 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 80 एवं मतगणना कक्ष संख्या 80 सी निर्धारित किए गए हैं। यहां 14 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी। पंचायत समिति बहरोड़ में कुल 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 70 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 76 एवं मतगणना कक्ष संख्या 75 निर्धारित किए गए हैं। यहां 8 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।

पंचायत समिति मैड-कुंडला में कुल 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 57 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 107 एवं  मतगणना कक्ष संख्या 106 निर्धारित किए गए हैं। यहां 8 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी। पंचायत समिति विराटनगर में कुल 15 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों के 79 मतदान केंद्रों के लिए ईवीएम स्ट्रांग रूम संख्या 105 एवं  मतगणना कक्ष संख्या 104 निर्धारित किए गए हैं। यहां 9 टेबल एवं 1 आरओ टेबल की व्यवस्था रहेगी।

इस प्रकार जिले में कुल 146 पंचायत समिति निर्वाचन क्षेत्रों एवं 786 मतदान केंद्रों के लिए मतगणना की व्यवस्था की गई है। कुल 79 टेबल तथा 8 आरओ टेबल निर्धारित किए गए हैं। पंचायत समिति सदस्य की मतगणना हेतु एक-एक टेबल का निर्धारण किया गया है

*मतगणना कार्य के लिए अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी*

मतगणना की व्यवस्थाओं के तहत प्रत्येक पंचायत समिति में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों की मतगणना के लिए अलग-अलग मतगणना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही वार्डवार मतगणना टेबलों का आवंटन एवं संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां भी निर्धारित की गई हैं, ताकि मतगणना प्रक्रिया निर्धारित समय पर व्यवस्थित एवं सुचारू रूप से संपन्न करवाई जा सके।

---०००--

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला कोटपुतली-बहरोड़) · 17 नवम्बर 2026, 05:23 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मातृ मृत्यु के मामलों में अगस्त से अक्टूबर तक लगभग 40 प्रतिशत की कमी —अक्टूबर में सर्वाधिक 59 प्रतिशत की गिरावट —प्रमुख शासन सचिव ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश —सभी राजकीय अस्पतालों में मरीजों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश —उम्मेद अस्पताल में आईवीआईज

Rajasthan