कोटपूतली-बहरोड़, 17 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मतगणना 20 नवंबर को राजकीय एलबीएस महाविद्यालय कोटपूतली के विज्ञान संकाय भवन में निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजित की जाएगी। मतगणना के लिए समय, मतगणना कक्ष, टेबल एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित कर दी गई हैं।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 नवंबर को प्रथम चरण में प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए संबंधित पंचायत समिति के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना की जाएगी। इसके पश्चात द्वितीय चरण में दोपहर 1:00 बजे से जिला परिषद सदस्य पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की मतगणना प्रारंभ होगी।
मतगणना कार्य के लिए सभी संबंधित पंचायत समिति क्षेत्रों के मतगणना अधिकारियों एवं कार्मिकों को प्रातः 7:00 बजे से पूर्व निर्धारित मतगणना स्थल पर उपस्थित होना सुनिश्चित किया गया है।