Skip to content
हिन्दी
BREAKING

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

Updated:

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित बीकानेर, 23 नवम्बर। दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट एवं पीबीएम अस्पताल के मानसिक रोग विभाग व व्यसन उपचार सुविधा के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भर्ती मरीजों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. श्रीगोपाल गोयल, मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ज्योति चौधरी तथा रेजिडेंट डॉ. अनामिका द्वारा किया गया। वहीं, नशा मुक्ति केंद्र

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित

बीकानेर, 23 नवम्बर। दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट एवं पीबीएम अस्पताल के मानसिक रोग विभाग व व्यसन उपचार सुविधा के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में भर्ती मरीजों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. श्रीगोपाल गोयल, मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ज्योति चौधरी तथा रेजिडेंट डॉ. अनामिका द्वारा किया गया। वहीं, नशा मुक्ति केंद्र दंतौर के परामर्शदाता हरिओम किरण एवं काउंसलर सोनू जयपाल ने मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट के सचिव रामकिशोर सियोल ने नशे के प्रति संवेदनशीलता तथा युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को रोकने के उपायों पर विस्तार से प्रकाश डाला।

नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना निदेशक राजकुमार ने नशे के गंभीर दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं उनकी रोकथाम के बारे में बताया। सीपीएलआई के परियोजना समन्वयक मुकेश सियोल ने कहा कि नशा मुक्त भारत अभियान के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक व्यक्ति का योगदान महत्वपूर्ण है।

मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. श्रीगोपाल गोयल एवं डॉ. ज्योति चौधरी ने नशे के विभिन्न प्रकार, उनके कारणों, नशे पर निर्भरता तथा इससे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति अत्यंत चिंताजनक है। इस पर अंकुश लगाने के लिए जागरूकता, समय पर उपचार और परिवार एवं समाज की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बीकानेर) · 23 नवम्बर 2026, 05:18 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan
राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसू

राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना, प्रदूषण नियंत्रण एवं अतिक्रमण रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan
शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिका

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी के निर्देश

Rajasthan