जिला रसद अधिकारी श्रीमती पूजा अग्रवाल ने बताया कि जनआधार प्राधिकरण की नीति में बदलाव के कारण अब जनआधार से मुखिया का बैंक खाता विवरण स्वतः प्राप्त नहीं हो रहा है। ऐसे में जिन लाभार्थियों के परिवार के मुखिया का बैंक खाता बदल गया है, वे अपना नया बैंक खाता नम्बर जन आधार के साथ-साथ एलपीजी सब्सिडी पोर्टल https://lpgsubsidy.rajasthan. gov.in/home/index पर भी स्वयं के स्तर से अनिवार्य रूप से अपडेट करवायें।
उन्होंने बताया कि लाभार्थी एलपीजी सब्सिडी पोर्टल या खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग की वेबसाइट https://food.rajasthan.gov.in के माध्यम से खाता विवरण अपडेट कर सकते हैं। नये लाभार्थी उचित मूल्य दुकानों पर मैपिंग के समय नये पंजीकृत लाभार्थियों को भी दोनों पोर्टल पर दोनों पोर्टल पर बैंक खाता अपडेट करे ताकि सब्सिडी के भुगतान में कोई बाधा न आये।
------------