राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत लाभ प्रदान करने हेतु 05 नवम्बर, 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन
चूरू, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 05 नवम्बर, 2026 किया गया है।
एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।