Skip to content
BREAKING

लौहपुरुष की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े कदम शत-प्रतिशत मतदान का भी लिया संकल्प

Updated:

बारां, 31 अक्टूबर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को कोटा रोड स्थित खेल संकुल से रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। खेल संकुल में दौड़ से पूर्व जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही सभी को राष्ट्रीय एकता और मतदान की शपथ दिलाई। इसके पश्चात राष्ट्रीय

लौहपुरुष की जयंती पर राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़े कदम शत-प्रतिशत मतदान का भी लिया संकल्प

बारां, 31 अक्टूबर। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शनिवार को कोटा रोड स्थित खेल संकुल से रन फोर यूनिटी का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया।

खेल संकुल में दौड़ से पूर्व जिला कलक्टर बालमुकुंद असावा व पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और दीप जलाते हुए श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। साथ ही सभी को राष्ट्रीय एकता और मतदान की शपथ दिलाई। इसके पश्चात राष्ट्रीय एकता के नारों के बीच जिला कलक्टर असावा तथा एसपी अदांसु ने हरी झंडी दिखाकर रन फोर यूनिटी को रवाना किया और स्वयं भी साथ में दौड़े। डीजे वाहन पर देशभक्ति गीतों की गूंज के साथ यह दौड़ कोटा रोड, चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा तथा यहां से इसी मार्ग से होते हुए वापस खेल संकुल पहुंची। कार्यक्रम में सीईओ शिवेंद्र प्रताप, उपवन संरक्षक बड़े विवेकानन्द राव, एसीईओ राजीव तोमर, एसडीएम रामावतार मीणा, जिला मुख्य आयुक्त स्काउट एवं सीडीईओ गैंदालाल रैगर, जिला खेल अधिकारी विशाल सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक नरसीलाल स्वामी सहित अन्य अधिकारियों, शिक्षकों, शारीरिक शिक्षकों, पुलिस कर्मियों, स्काउट गाइड, खिलाड़ियों, सिविल डिफेंस जवानों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।

मैराथन के माध्यम से शत-प्रतिशत मतदान का संदेश

स्वीप कार्यक्रम के सह प्रभारी अमित भार्गव ने बताया कि सरदार पटेल की जयंती पर खेल संकुल में जिला निर्वाचन अधिकारी असावा ने उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों एवं विद्यार्थियों को पंचायती राज आम चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य किया। राष्ट्रीय एकता दिवस उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए लोकतंत्र की मजबूती के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देता है। मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का महत्वपूर्ण संवैधानिक दायित्व भी है। लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति प्रत्येक मतदाता की सक्रिय भागीदारी में निहित है। उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में प्रत्येक पात्र मतदाता से अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य का आह्वान भी किया। इसके इसके पश्चात मैराथन का आयोजन किया गया।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बारां) · 31 अक्टूबर 2026, 06:01 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News