Skip to content
BREAKING

कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी, बस्सी में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

Updated:

बस्सी (जयपुर), 31 अक्टूबर ।   कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी (CDFT), बस्सी, जयपुर में  महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) बलवंत एन. मेश्राम के मार्गदर्शन और  निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस  भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया  जाता है  कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरेंद्र कुमार, सहायक आचार्य, ने उपस्थित संकाय  सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।  उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक

कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी, बस्सी में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन

बस्सी (जयपुर), 31 अक्टूबर ।   कॉलेज ऑफ डेयरी एंड फूड टेक्नोलॉजी (CDFT), बस्सी, जयपुर में  महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) बलवंत एन. मेश्राम के मार्गदर्शन और  निर्देशन में राष्ट्रीय एकता दिवस के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह दिवस  भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया  जाता है  कार्यक्रम के दौरान डॉ. नरेंद्र कुमार, सहायक आचार्य, ने उपस्थित संकाय  सदस्यों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई।  उन्होंने देश की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के महत्व पर प्रकाश  डालते हुए सभी को जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर राष्ट्र  की एकता को सुदृढ़ करने के लिए प्रेरित किया।  इसके पश्चात विद्यार्थियों के लिए ‘रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन किया गया।  इसके माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विविधताओं से परिपूर्ण भारत की  वास्तविक शक्ति उसकी एकता और अखंडता में निहित है। विद्यार्थियों ने इस  गतिविधि में उत्साहपूर्वक भाग लिया।  कार्यक्रम के समापन पर इंजी. शफात खान ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।  कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी संकाय सदस्यों, विद्यार्थियों एवं कर्मचारियों  की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही।

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार · 31 अक्टूबर 2026, 04:24 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News