Skip to content
BREAKING

पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Updated:

जयपुर, 31 अक्टूबर। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनेता और लौह पुरूष थे। उन्होंने आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक अखंड भारत

पी.जी.आई.वी.ई.आर., जयपुर में राष्ट्रीय एकता दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

जयपुर, 31 अक्टूबर। स्नातकोत्तर पशुचिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (पी.जी.आई.वी.ई.आर.), जयपुर में शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया। संस्थान के अधिष्ठाता प्रो. (डाॅ.) धर्म सिंह मीना ने सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, कुशल राजनेता और लौह पुरूष थे। उन्होंने आजादी के बाद स्वतंत्र भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के रूप में 560 से अधिक रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर एक अखंड भारत का निर्माण किया, जिसके कारण उन्हें लौह पुरूष के रूप में जाना जाता है। उन्होंने अपनी अदम्य इच्छाशक्ति, कूटनीति और दृढ़ संकल्प से भारत का एकीकरण किया। राष्ट्र निर्माण में उनके इसी अद्भुत योगदान के सम्मान में गुजरात में  उनकी विश्व प्रसिद्ध स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थापित की गई है। उनका जीवन हमें सदैव देश की एकता, अखंडता और अनुशासन की प्रेरणा देता है। प्रो. मीना ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में एकता दौड़ का आयोजन भी किया गया जिसमें संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों ने दौड़ लगाकर एकता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम डाॅ. अशोक बैंधा, डाॅ. पवन कुमार मित्तल और डाॅ. विक्रम सिंह गुर्जर की देख-रेख में आयोजित किया गया।

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार · 31 अक्टूबर 2026, 04:48 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News