मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत लाभ प्रदान करने हेतु 05 नवम्बर, 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

अपडेट:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत लाभ प्रदान करने हेतु 05 नवम्बर, 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन चूरू, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 05 नवम्बर, 2026 किया गया है। एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं

शेयर करें

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत लाभ प्रदान करने हेतु 05 नवम्बर, 2026 तक कर सकते हैं ऑनलाईन आवेदन

चूरू, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त करने हेतु ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर 05 नवम्बर, 2026 किया गया है।

एसजेईडी डीडी केके चन्द्रवंशी ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत सम्मिलित विभिन्न प्रोफेशनल कोर्स हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षाओं एवं सरकारी नौकरियों के लिए आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयार उत्कृष्ट ढंग से कराने एवं समान अवसर प्रदान करने के लिए विभाग द्वारा ऑनलाईन पोर्टल पर सूचीबद्ध कोचिंग संस्थानों में कोचिंग करने हेतु इच्छुक अभ्यर्थियों से सत्र 2026-27 के लिए ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजनान्तर्गत विभाग द्वारा योजना के संशोधित नवीनतम विस्तृत दिशा —निर्देश एवं मानक संचालन प्रक्रिया के अनुसार पात्र अभ्यर्थी कोचिंग करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ाकर अंतिम तिथि 05 नवम्बर, 2026 किया गया है। योजनान्तर्गत पात्र अभ्यर्थी एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन 05 नवम्बर, 2026 तक प्रस्तुत कर सकते हैं। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट  https://sje.rajasthan.gov.in  पर उपलब्ध है।

---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 31 अक्टूबर 2026, 02:55 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें