मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 अंतर्गत बीकानेर से वाया पाली होते हुवे रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ स्थल के लिए विशेष रेल रवाना

अपडेट:

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 अंतर्गत बीकानेर से वाया पाली होते हुवे रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ स्थल के लिए विशेष रेल रवाना चूरू, 31 अक्टूबर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 अंतर्गत एक विशेष रेल बीकानेर से वाया पाली होते हुवे रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ स्थल के लिए गुरुवार को रवाना हुई।   देवस्थान सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस ट्रेन में  बीकानेर जिले से 64 और चूरू से 336 यात्री कुल 400 यात्री बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नं

शेयर करें
वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 अंतर्गत बीकानेर से वाया पाली होते हुवे रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ स्थल के लिए विशेष रेल रवाना

राजस्थान सरकार सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय, चूरू ---- वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 अंतर्गत बीकानेर से वाया पाली होते हुवे रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ स्थल के लिए विशेष रेल रवाना

चूरू, 31 अक्टूबर। वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 अंतर्गत एक विशेष रेल बीकानेर से वाया पाली होते हुवे रामेश्वरम-मदुरई तीर्थ स्थल के लिए गुरुवार को रवाना हुई।

देवस्थान सहायक आयुक्त गौरव सोनी ने बताया कि इस ट्रेन में  बीकानेर जिले से 64 और चूरू से 336 यात्री कुल 400 यात्री बीकानेर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पर लगी भारत गौरव रेल से रवाना हुए। इस रेल में एक ट्रेन प्रभारी, मेडिकल टीम (1 डॉक्टर और 2 नर्सिंग)और 26 अनुरक्षकों (प्रत्येक कोच में दो अनुरक्षक) को लगाया गया है।  बीकानेर स्टेशन से 11 अनुरक्षक यात्रियों के साथ  रेल वापसी तक वरिष्ठ यात्रियों की सहायता के लिए साथ गए हैं।

उन्होंने बताया कि यह रेल 5 नवंबर, 2026 को पुनः बीकानेर रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी। यात्रा में निःशुल्क रहने व खाने की व्यवस्था आईआरसीटीसी द्वारा देवस्थान विभाग के निर्देशों में की गयी है। विभागीय अधिकारी/कर्मचारी ने दिखाकर रेल को रवाना किया। इस व्यवस्था में सोनिया रंगा, महेश कुमार शर्मा, किशोर कुमार शर्मा, राजेश दाधीच,गोपाल आचार्य, लालचंद, रितेश श्रीमाली,  अनसुइया शर्मा, संदीप, सुमित मारू, अभिषेक , सोनू शर्मा ने सहयोग किया।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में 23 नवंबर, 2026 को तिरुपति और 13 दिसंबर, 2026 को कामख्या के लिए विशेष रेल रवाना होगी। यात्रा से सम्बंधित जानकारी हेतु कार्यालय समय में यात्रा शाखा प्रभारी महेश कुमार शर्मा (मोबाइल नंबर 9928178898) से संपर्क किया जा सकता है।

---

(समाचार/मनीष कुमार/जनसम्पर्क अधिकारी/सू.ज.का., चूरू) ---

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला चूरू) · 31 अक्टूबर 2026, 03:29 PM — मूल विज्ञप्ति

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें