Skip to content
हिन्दी
BREAKING

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

Updated:

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजन, निवेदिता भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया बीकानेर, 23 नवम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘मतदान एवं शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ रहा। इसके पश्चात ‘निर्वाचन साक्षरता एवं

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

मतदान एवं मतदाता जागरूकता पर निबंध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित

राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में आयोजन, निवेदिता भाटी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया

बीकानेर, 23 नवम्बर। राजकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब (ELC) के तत्वावधान में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निबंध एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। निबंध प्रतियोगिता का विषय ‘मतदान एवं शुद्ध मतदाता सूची का महत्व’ रहा। इसके पश्चात ‘निर्वाचन साक्षरता एवं मतदाता जागरूकता’ विषय पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई।

प्रश्नोत्तरी में मतदान प्रक्रिया, मतदाता सूची, मतदाताओं के अधिकार एवं कर्तव्य तथा ईवीएम और वीवीपैट से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में प्रथम वर्ष सिविल इंजीनियरिंग की छात्रा निवेदिता भाटी ने प्रथम तथा प्रथम वर्ष मैकेनिकल इंजीनियरिंग की छात्रा सीमा जोशी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने मतदान को लोकतंत्र की आत्मा बताते हुए शुद्ध, त्रुटिरहित एवं पारदर्शी मतदाता सूची को सशक्त लोकतंत्र की आधारशिला बताया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्री भवानी प्रकाश ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता विकसित करने तथा मतदान के महत्व को समझने में सहायक होते हैं। जिला स्वीप समन्वयक श्री प्रशांत जोशी ने विद्यार्थियों से 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने तथा निर्भीक होकर मतदान करने का आह्वान किया।

ईएलसी प्रभारी अधिकारी श्री एस.एल. राठी ने बताया कि महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत भविष्य में भी विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कार्यक्रम में संकाय सदस्य श्रीमती कमलप्रीत कौर, श्रीमती शीतल मीणा सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे।

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला बीकानेर) · 23 नवम्बर 2026, 05:16 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan
राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसू

राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना, प्रदूषण नियंत्रण एवं अतिक्रमण रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan
शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिका

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी के निर्देश

Rajasthan