
जिला कलक्टर एवं जिला जल एवं स्वच्छता समिति के अध्यक्ष काना राम की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला कलक्टर ने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का वित्तीय समापन (फाइनेंशियल क्लोजर) करने तथा उनका सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पूर्ण योजनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए वीबी-ग्राम जी योजना में आवश्यक बजट प्रावधान रखने हेतु जिला परिषद को निर्देशित किया। उन्होंने जिले में गठित जिला तकनीकी इकाई (डीटीयू) एवं जिला स्रोत संवर्धन समिति (डीएसएससी) की समय-समय पर बैठक आयोजित कर प्रगति एवं कार्यवाही की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सवाई माधोपुर हरज्ञान मीना को दिए। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मोहित कासनिया, अधीक्षण अभियंता जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग हरज्ञान मीना, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग आर.के. मीना सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। ---000---
स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला सवाई माधोपुर) · 23 नवम्बर 2026, 06:03 PM — मूल विज्ञप्ति
