Skip to content
हिन्दी
BREAKING

ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण बालेसर के दो मतदान केन्द्रों पर 22 नवम्बर को होगा पुनर्मतदान - प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा मतदान , उसी दिन रात्रि 9 बजे से प्रारम्भ होगी मतगणना

Updated:

जयपुर , 20 नवम्बर। पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के तहत जोधपुर की पंचायत समिति बालेसर के दो मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतगणना परिणाम प्रदर्शित नहीं होने के फलस्वरूप राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित सदस्य पदों के लिए पुनर्मतदान करवाने के आदेश जारी किए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचायत समिति बालेसर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03 के बूथ संख्या 15 एवं निर्वाचन क्षेत्र संख्या 10 के बूथ संख्या 63 पर 20 नवम्बर को निर्धारित मतगणना के दौरान ईवीएम मे

जयपुर ,

20 नवम्बर।

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव- 2026 के तहत जोधपुर की पंचायत समिति बालेसर के दो

मतदान केन्द्रों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के कारण मतगणना परिणाम प्रदर्शित नहीं

होने के फलस्वरूप राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित सदस्य पदों के लिए पुनर्मतदान

करवाने के आदेश जारी किए हैं।

राज्य निर्वाचन

आयोग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पंचायत समिति बालेसर के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 03 के बूथ संख्या 15 एवं निर्वाचन

क्षेत्र संख्या 10 के बूथ संख्या 63 पर 20 नवम्बर को निर्धारित मतगणना के दौरान ईवीएम

में तकनीकी खराबी के कारण संबंधित सदस्य पदों के परिणाम जारी नहीं हो सके। जिला

निर्वाचन अधिकारी/रिटर्निंग अधिकारी से प्राप्त रिपोर्ट एवं उसमें वर्णित तथ्यों

और परिस्थितियों के परीक्षण के उपरांत आयोग ने पाया कि तकनीकी खराबी के कारण

प्रदर्शित नहीं हो सके मतों की संख्या निकटतम प्रतिद्वंद्वी अभ्यर्थियों के मतों

के अंतर से अधिक है।

इस पर राजस्थान

पंचायतीराज (निर्वाचन) नियम , 1994 के नियम 48 ए के तहत

प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आयोग ने उक्त दोनों मतदान केन्द्रों पर

संबंधित सदस्य पदों के लिए हुए मतदान को शून्य घोषित कर 22 नवम्बर को

पुनर्मतदान करवाने का निर्णय लिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदान प्रातः

7

बजे से सायं 6 बजे तक होगा तथा उसी दिन रात्रि 9 बजे से मतगणना

प्रारम्भ की जाएगी। पुनर्मतदान के लिए मतदान दल 21 नवम्बर को जिला

मुख्यालय से संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए रवाना होंगे।

जिला परिषद सदस्यों

के लिए मतगणना जिला मुख्यालय पर सम्पादित की जाएगी एवं पंचायत समिति सदस्यों के

लिए मतगणना पंचायत समिति मुख्यालयों पर आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप

करवाई जाएगी।

आयोग ने जिला

निर्वाचन अधिकारी को पुनर्मतदान की तिथि , समय एवं स्थान की सूचना संबंधित अभ्यर्थियों

अथवा उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं को लिखित रूप में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए

हैं। साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्र में ढोल बजवा कर अथवा अन्य माध्यमों से

व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने तथा पुनर्मतदान संबंधी सूचना कार्यालय ,

संबंधित

पंचायत समिति , मतदान केन्द्र के नोटिस बोर्ड एवं निर्वाचन क्षेत्र के अन्य प्रमुख

सार्वजनिक स्थलों पर चस्पा करने के निर्देश दिए हैं।

आयोग के

निर्देशानुसार पुनर्मतदान में केवल संबंधित मतदान केन्द्र पर मतदान के लिए अधिकृत

मतदाता ही अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। मूल मतदान के दौरान मतदाताओं की

अंगुली पर लगाए गए अमिट स्याही के निशान को पुनर्मतदान के लिए मान्य नहीं किया

जाएगा। पुनर्मतदान के दौरान मतदाता के बाएं हाथ की मध्यमा अंगुली पर निर्धारित

प्रक्रिया के अनुसार अमिट स्याही का निशान लगाया जाएगा।

आवश्यकता होने

पर ईवीएम में उपयोग के लिए मतपत्र एवं निविदत्त मतपत्र नए सिरे से मुद्रित करवाए

जा सकेंगे। इनके मुद्रण में मूल मतदान के दौरान मुद्रित मतपत्रों के अगले क्रमांक

का उपयोग किया जाएगा। आयोग ने स्पष्ट किया है कि राजस्थान पंचायतीराज (निर्वाचन)

नियम , 1994

के नियम 48 ए

के उपनियम ( 3) के तहत मूल मतदान के लिए लागू प्रावधान पुनर्मतदान में भी यथावत लागू

रहेंगे।

आयोग ने मूल

मतदान में प्रयुक्त ईवीएम को सील कर सुरक्षित अभिरक्षा में रखने के भी निर्देश दिए

हैं।

———

आकांक्षा/ब्रजेश

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर, जिला जोधपुर) · 20 नवम्बर 2026, 11:01 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की उच्च स्तरीय बैठक मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश पेयजल आपूर्ति में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं बजट घोषणाओं और लम्बित परियोजनाओं को जल्द उतारें धरातल पर आमजन को हर हाल में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी स्थायी जल स्रो

Rajasthan
राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसू

राज्य आर्द्रभूमियों के संरक्षण एवं प्रभावी प्रबंधन के लिए समन्वित प्रयास करें—वन एवं पर्यावरण मंत्री राज्य आर्द्रभूमि प्राधिकरण की नौवीं बैठक आयोजित आर्द्रभूमियों के सीमांकन, अधिसूचना, प्रदूषण नियंत्रण एवं अतिक्रमण रोकने के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

Rajasthan
शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिका

शहरी क्षेत्रों में यातायात का दबाव कम करने के लिए बाईपास एवं रिंग रोड परियोजनाओं के निर्माण पर जोर मुख्य सचिव ने जयपुर रिंग रोड (उत्तर) परियोजना को बताया महत्वाकांक्षी योजना, अधिकारियों को बेहतर समन्वय एवं नियमित निगरानी के निर्देश

Rajasthan