Skip to content
हिन्दी
BREAKING

Latest News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दीपावली रोशनी का शुभारंभ, आमजन का अभिवादन किया स्वीकार, दीं दीपावली की शुभकामनाएं

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया दीपावली रोशनी का शुभारंभ, आमजन का अभिवादन किया स्वीकार, दीं दीपावली की शुभकामनाएं

जयपुर, 04 नवंबर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को जयपुर के एम.आई. रोड पहुंचकर दीपावली रोशनी का शुभारंभ किया। उन्होंने जैसे ही बटन दबाया, पूरा एम.आई. रोड बाजार जगमगा उठा। इस अवसर पर आमजन में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्यमंत्री ने भी आमजन का अभिवादन स्वीकार कर सभी को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, एम.आई रोड व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे। --------

Rajasthan

सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाने का संदेश लेकर प्रदेशभर में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम— ब्रिक्स सतत लाइफ स्टाइल वीक के चौथे दिन ‘एडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम्स'  थीम पर प्रदेशव्यापी गतिविधियों का आयोजन, मोटे अनाज एवं पारंपरिक खाद्यान्नों के उपयोग, खाद्य अपव्यय रोकने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्

जयपुर, 4 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा सतत जीवनशैली को जनआंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से प्रदेश में आयोजित किए जा रहे ‘ब्रिक्स सतत लाइफ स्टाइल वीक’ के चौथे दिन बुधवार को ‘एडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम्स’  थीम के तहत प्रदेशभर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को पौष्टिक एवं स्थानीय खाद्य पदार्थों को अपनाने, मोटे अनाज और पारंपरिक खाद्यान्नों के उपयोग को बढ़ावा देने, भोजन की बर्बादी रोकन

Rajasthan

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन - राजस्थान शिक्षा सेतु अभियान से सरकारी स्कूलों में 5 साल बाद बढ़ा रिकॉर्ड नामांकन - CBA में उत्कृष्ट परिणाम और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान, हर माह होगा उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन — एसीएस श्री राज

जयपुर, 04 नवम्बर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजेश यादव के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रभावी मॉनिटरिंग में प्रदेश में नवाचार और परिणाम आधारित प्रयासों को नई गति मिल रही है। उनके निर्देशानुसार ‘स्टार टीचर’ पहल के माध्यम से उत्कृष्ट शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जा रहा है, वहीं ‘राजस्थान शिक्षा सेतु अभियान’ से प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। इन समन्वित प

Rajasthan

राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026— ​ऐतिहासिक "चंबल केसरी दंगल" का भव्य समापन: अलवर के साहिल और हनुमानगढ़ की मोनिका ने जीते महामुकाबले, विजेताओं को मिला 13 लाख का नकद इनाम और 11 क्विंटल घी

राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026— ​ऐतिहासिक "चंबल केसरी दंगल" का भव्य समापन, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं नगरीय विकास मंत्री ने दिए पुरस्कार

जयपुर, 4 नवंबर। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2026 के अंतर्गत श्रीराम रंगमंच पर आयोजित राज्य स्तरीय 'चंबल केसरी दंगल' का बुधवार को रोमांचक और भव्य समापन हुआ।​ समापन समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा रहे, जबकि अध्यक्षता राज्य मंत्री, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा ने की। दंगल के दौरान कुल 13 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि और 11 क्विंटल शुद्ध घी वितरित किया गया।  मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र और रा

Jaipur

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच पदों के लिए 856 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, 133 ग्राम पंचायतों में 1,190 वैध नामांकन, 334 अभ्यर्थियों ने वापस लिए नाम, किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं

जयपुर, 4 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नाम वापसी के बाद 856 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं। सरपंच पद के लिए कुल 1,191 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 1,190 वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 334 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इस चरण में किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि क्षेत्रवार स्थिति के अनुसार चाकसू की

Rajasthan