Skip to content
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में सरपंच पदों के लिए 856 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में, 133 ग्राम पंचायतों में 1,190 वैध नामांकन, 334 अभ्यर्थियों ने वापस लिए नाम, किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं

Updated:

जयपुर, 4 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नाम वापसी के बाद 856 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं। सरपंच पद के लिए कुल 1,191 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 1,190 वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 334 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इस चरण में किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि क्षेत्रवार स्थिति के अनुसार चाकसू की

जयपुर, 4 नवंबर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों की 133 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए नाम वापसी के बाद 856 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में शेष हैं। सरपंच पद के लिए कुल 1,191 नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें से 1,190 वैध पाए गए। नाम वापसी के बाद 334 अभ्यर्थियों ने अपने नाम वापस ले लिए। इस चरण में किसी भी ग्राम पंचायत में सरपंच पद पर निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है।

जिला निर्वाचन अधिकारी ( पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि क्षेत्रवार स्थिति के अनुसार चाकसू की 32 ग्राम पंचायतों में सरपंच पद के लिए 211 अभ्यर्थी, कोटखावदा की 27 ग्राम पंचायतों में 174 अभ्यर्थी, माधोराजपुरा की 25 ग्राम पंचायतों में 167 अभ्यर्थी, फागी की 26 ग्राम पंचायतों में 154 अभ्यर्थी तथा सांगानेर की 23 ग्राम पंचायतों में 150 अभ्यर्थी चुनाव मैदान में हैं।

उन्होंने बताया कि चाकसू में 295 नामांकन पत्र दाखिल हुए, जिनमें से 294 वैध पाए गए तथा 83 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। कोटखावदा में 249 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी वैध पाए गए, जबकि 75 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। माधोराजपुरा में 230 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी वैध रहे तथा 63 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। फागी में 220 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी वैध पाए गए, जबकि 66 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। सांगानेर में 197 नामांकन पत्र दाखिल हुए और सभी वैध रहे तथा 47 अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गुरुवार, 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा।

—————

हेमंत/रवीन्द्र

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 04 नवम्बर 2026, 08:01 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

सतत खाद्य प्रणालियों को अपनाने का संदेश लेकर प्रदेशभर में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम— ब्रिक्स सतत लाइफ स्टाइल वीक के चौथे दिन ‘एडॉप्ट सस्टेनेबल फूड सिस्टम्स'  थीम पर प्रदेशव्यापी गतिविधियों का आयोजन, मोटे अनाज एवं पारंपरिक खाद्यान्नों के उपयोग, खाद्य अपव्यय रोकने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्

Rajasthan

मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्रोत्साहन - राजस्थान शिक्षा सेतु अभियान से सरकारी स्कूलों में 5 साल बाद बढ़ा रिकॉर्ड नामांकन - CBA में उत्कृष्ट परिणाम और नवाचारी शिक्षण पद्धतियों के लिए शिक्षकों को मिला सम्मान, हर माह होगा उत्कृष्ट शिक्षकों का चयन — एसीएस श्री राज

Rajasthan