बीकानेर 1 नवंबर । दीपावली के पावन पर्व पर जहां लोग अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं, वहीं भाजपा से महापौर प्रत्याशी रहे पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए 'अपनों…
जयपुर, 1 नवंबर । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को पूर्ण करने में आज के स्कूली विद्यार्थियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। 20 साल बाद यही युवा इसकी नींव होंगे। आज के स्कूली बच्चों को कुशल, दक्ष, जिम्मेदार नागरिक और पर्यावरण के प्रति जागरूक बनाना अति आवश्यक है। यह विचार केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने विद्या भवन सोसायटी द्वारा आयोजित सीड-2 कॉन्फ्रेंस के उद्घाटन समारोह में व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ रहे बच्चों को बदलत
जयपुर, 1 नवंबर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कोटा में रविवार को करीब 290 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एकीकृत जिला न्यायालय परिसर एवं अधिवक्ता कक्षों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कोटा में प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक जिला न्यायालय परिसर बनने जा रहा है। लंबे समय से अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और आम नागरिक चाहते थे कि न्यायालयों से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलें। नए परिसर से उनकी यह जरूरत पूरी होगी और न्यायिक कार्यों में भी आसानी होगी।
बिरला ने कहा कि न्यायालय भवन बन रहा है यह हम
जयपुर, 01 नवम्बर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा सोच, वरिष्ठजनों का अनुभव और मातृशक्ति की सहभागिता विकास की नई राह प्रशस्त कर सकती है। उन्होंने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि बेटियों के शिक्षित और सशक्त होने से परिवार, समाज और राष्ट्र की नींव मजबूत होती है। ऐसे में समाज के प्रबुद्धजन सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, शिक्षा के प्रति जागरुकता बढ़ाने और जरुरतमंद परिवारों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। मुख्यमंत्री रविवार को कायमखा
जयपुर, एक नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 11 स्थित लोंगिया में सामुदायिक भवन की मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारम्भ किया। इस कार्य के लिए श्री देवनानी द्वारा विधायक कोष से 11.80 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
इस अवसर पर श्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि कि क्षेत्रवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाना उनकी प्राथमिकता है। सामुदायिक भवन स्थानीय निवासियों के सामाजिक एवं सामूहिक आयोजनों का महत्वपूर्ण केंद्र होत
जयपुर, एक नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को किशनगढ़ स्थित सिंधी कॉलोनी के शिवालय में सिंधु सेवा समिति के निर्देशन में स्थापित संत भगत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि संत-महात्मा अपने जीवन और विचारों से समाज को सदैव सही दिशा दिखाने का कार्य करते ह
जयपुर, 01 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने रविवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड परिसर का दौरा कर तृतीय चरण के मतदान दलों की रवानगी एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री वितरण, वाहन पार्किंग तथा मतदान दलों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने तथा मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविध