मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

Bikaner News: पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह की अनोखी पहल: स्वच्छता सैनानियों के साथ किया भोज

लेखक Administrator

अपडेट:

बीकानेर 1 नवंबर । दीपावली के पावन पर्व पर जहां लोग अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं, वहीं भाजपा से महापौर प्रत्याशी रहे पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए 'अपनों…

शेयर करें
Bikaner News: पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह की अनोखी पहल: स्वच्छता सैनानियों के साथ किया  भोज

बीकानेर 1 नवंबर । दीपावली के पावन पर्व पर जहां लोग अपनों के साथ खुशियां मनाते हैं, वहीं भाजपा से महापौर प्रत्याशी रहे पार्षद डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने एक अनुकरणीय पहल करते हुए 'अपनों के साथ दीपावली भोज' का आयोजन किया।

यह विशेष भोज वार्ड नंबर 13 के समस्त स्वच्छता सैनानियों और जमादारों के साथ उनके निजी निवास स्थान पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. सुरेन्द्र सिंह की पत्नी ने सभी कर्मचारियों को भोजन परोसा और शेखावत ने उनके साथ एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन भी किया।

इस अवसर पर डॉ. सिंह ने कहा, _"स्वच्छता सैनानी ही हमारे शहर के असली हीरो हैं। त्योहार के दिन भी ये सुबह 5 बजे से शहर की सफाई में जुटे रहते हैं। उनका सम्मान करना हम सबका कर्तव्य है। ये मेरे परिवार का हिस्सा हैं, इसलिए दिवाली का पहला भोज अपनों के साथ ही होना चाहिए।" इस अनोखे आयोजन को उपस्थित लोगों ने राजनीति से परे मानवता की मिसाल बताया।

कार्यक्रम के दौरान सभी स्वच्छता सैनानियों ने अपनी मांगे रखी - बढ़ती जनसंख्या और परिवारों के अनुपात में वार्ड में सफाई कर्मचारियों की संख्या बहुत कम है, नई भर्ती की जाए। कार्य के दौरान सुरक्षा उपकरण - दस्ताने, जूते, मास्क और वर्दी नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएं ।

डॉ.सुरेन्द्र सिंह ने कही दो महत्वपूर्ण बातें :

पहला, उन्होंने समस्त स्वच्छता सैनानियों से आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें, ताकि परिवार की आने वाली पीढ़ियां शिक्षा के माध्यम से बेहतर भविष्य बना सकें। दूसरा, उन्होंने कहा समस्त कर्मचारियों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का भी अनुरोध किया है ।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें