मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ तृतीय रेंडमाइजेशन

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

कार्मिकों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायत

शेयर करें
जिला निर्वाचन अधिकारी  निशान्त जैन और पर्यवेक्षक  नवनीत कुमार की मौजूदगी में संपन्न हुआ तृतीय रेंडमाइजेशन

बीकानेर, 26 अक्टूबर। पंचायती राज आम चुनाव-2026 के द्वितीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के लिए मतदान दलों को मतदान केंद्र और ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच के मतदान के लिए रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायत आवंटन के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन एनआईसी परिसर में सोमवार को हुआ। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री निशान्त जैन और आब्जर्वर श्री नवनीत कुमार मौजूद रहे।

द्वितीय चरण में हदां, बीठनोक, कोलायत, बज्जू खालसा एवं बीकानेर पंचायत समिति क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों सहित पंच और सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे। इसके लिए मतदान दलों की रवानगी मंगलवार (27 अक्टूबर) को प्रातः 7:30 बजे प्रशिक्षण के पश्चात राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से होगी। प्रत्येक कार्मिक को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

द्वितीय चरण में 137 ग्राम पंचायतों के मतदान के लिए कुल 382 मतदान केंद्र मतदान निर्धारित किए गए हैं। मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। द्वितीय चरण के तहत हदां की 19 ग्राम पंचायतों में 50, बीठनोक की 18 ग्राम पंचायतों में 45, बज्जू खालसा की 38 ग्राम पंचायतों में 92, कोलायत की 25 ग्राम पंचायतों में 65 तथा बीकानेर की 37 ग्राम पंचायतों में 130 मतदान केंद्रों पर मतदान होंगे।

द्वितीय चरण में पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 28 अक्टूबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। पंच-सरपंच पद के लिए नामांकन की नामांकन प्रक्रिया 29 अक्टूबर को तथा निर्वाचन 30 अक्टूबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। वहीं 31 अक्टूबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।

चतुर्थ चरण के लिए हुआ प्रथम रेंडमाइजेशन

पंचायती राज आम चुनाव के चतुर्थ चरण की पंचायत समितियों में मतदान के लिए मतदान कार्मिकों के चिन्हिकरण के लिए प्रथम रेंडमाइजेशन भी सोमवार को किया गया। चतुर्थ चरण के तहत नोखा, पांचू एवं जसरासर की कुल 92 ग्राम पंचायतों में चुनाव होंगे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री संकल्प शर्मा मौजूद रहे।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरा किया रक्षाबंधन का वादा , आशा सहयोगिनी बहनों को मिला उपहार आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि अब प्रतिमाह मिलेंगे 5 हजार 455 रुपये , 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा लाभ

राजस्थान
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्च

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश चंदलाई ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

राजस्थान