मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

आरके दास गुप्ता के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जताया शोक, पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं भाजपा नेता अशोक भाटी ने केंद्रीय मंत्री की ओर से पार्थिव देह पर अर्पित किया पुष्प चक्र

शेयर करें
आरके दास गुप्ता के निधन पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने जताया शोक, पुष्प चक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

बीकानेर। कोलायत के पूर्व विधायक एवं बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट आरके दास गुप्ता के निधन पर केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। केंद्रीय मंत्री की ओर से भेजा गया पुष्प चक्र भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. सुरेंद्र सिंह एवं भाजपा नेता अशोक भाटी ने अर्पित किया।

परदेशियों की बगीची पहुंची अंतिम यात्रा के बाद एडवोकेट गुप्ता की पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने शोक संदेश में एडवोकेट आरके दास गुप्ता के जनसंघर्ष और जनसरोकारों से जुड़े कार्यों को याद किया। उन्होंने उनके निधन को क्षेत्र के लिए बड़ी क्षति बताया। उनके सार्वजनिक जीवन और समाज से जुड़े कार्यों का स्मरण करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्रद्धांजलि के दौरान गोकुल जोशी, भंवर पुरोहित, रफीक ठेकेदार, हनुमान बिश्नोई, मेघराज पड़िहार एवं एडवोकेट आनंद बजाज सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने एडवोकेट आरके दास गुप्ता के निधन पर शोक जताते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरा किया रक्षाबंधन का वादा , आशा सहयोगिनी बहनों को मिला उपहार आशा सहयोगिनियों के मानदेय में 10 प्रतिशत की वृद्धि अब प्रतिमाह मिलेंगे 5 हजार 455 रुपये , 1 अक्टूबर 2026 से देय होगा लाभ

राजस्थान
जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्च

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस उपायुक्त ने चाकसू-कोटखावदा में पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की मतदान केंद्रों पर बिजली , छाया , पानी एवं शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश चंदलाई ग्राम पंचायत के मतदान केंद्र का किया निरीक्षण

राजस्थान

ब्रिक्स संसदीय मंच वैश्विक चुनौतियों के समाधान का सशक्त माध्यम :  श्री देवनानी— संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का पक्षधर बने विश्व समुदाय , लोकतांत्रिक संस्थाओं में सार्थक चर्चा और संसदीय मर्यादाओं का पालन आवश्यक

राजस्थान