मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर की 137 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच-वार्ड पंच चुनाव, 3.35 लाख मतदाता करेंगे मतदान

लेखक Administrator

अपडेट:

बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में आज 30 अक्टूबर को दूसरे चरण में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। जिले की पांच पंचायत समितियों की 137 ग्राम पंचायतों में…

शेयर करें
बीकानेर की 137 ग्राम पंचायतों में आज सरपंच-वार्ड पंच चुनाव, 3.35 लाख मतदाता करेंगे मतदान

बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत जिले में आज 30 अक्टूबर को दूसरे चरण में सरपंच और वार्ड पंच पदों के लिए मतदान होगा। जिले की पांच पंचायत समितियों की 137 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया आयोजित की जा रही है। इस चुनाव में 3 लाख 35 हजार 446 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

जिला प्रशासन के अनुसार मतदान के लिए कुल 382 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 9 सहायक मतदान केंद्र भी शामिल हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ मतदान संबंधी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं।

पांच पंचायत समितियों में ग्राम पंचायतों की स्थिति

जिले में पंचायत समिति वार ग्राम पंचायतों की संख्या इस प्रकार है—

- हदां : 19 ग्राम पंचायतें

- बीठनोक : 18 ग्राम पंचायतें

- बज्जू खालसा : 38 ग्राम पंचायतें

- कोलायत : 25 ग्राम पंचायतें

- बीकानेर : 37 ग्राम पंचायतें

इस प्रकार कुल 137 ग्राम पंचायतों में चुनाव प्रक्रिया संपन्न होगी।

मतदान के बाद होगी मतगणना

मतदान समाप्त होने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। वहीं, निर्विरोध निर्वाचित सरपंचों वाली ग्राम पंचायतों में मतदान की आवश्यकता नहीं होगी।

जिले की ग्राम पंचायत लाड़ खां उर्फ नया गांव में सरपंच के चुनाव निर्विरोध होने के समाचार है । लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है ।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें