बीकानेर। बीकानेर जिले की छत्तरगढ़ पंचायत समिति की केला ग्राम पंचायत में चुनाव परिणाम के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान पत्थरबाजी और पुलिस वाहनों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 23 नामजद सहित 150 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों पर राजकार्य में बाधा डालने, पुलिस पर हमला करने और शांति भंग करने सहित गंभीर आरोप लगाए गए हैं। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पहले करीब 50 लोगों को शांति भंग करने के आरोप में हिरासत में लिया था।
