सीकर। राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयुक्त राजेश्वर सिंह ने सीकर स्थित जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पंचायतीराज आम चुनाव–2026 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी, उपखंड निर्वाचन अधिकारी, पुलिस अधीक्षक सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक के दौरान राज्य निर्वाचन आयुक्त ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधों, मतदान दलों की तैनाती और चुनाव सामग्री की उपलब्धता सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की।

राजेश्वर सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने आपसी समन्वय, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, सुव्यवस्थित, स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया।
बैठक में चुनाव संबंधी व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाने तथा मतदान प्रक्रिया के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की गई।
