बीकानेर। बीकानेर जिला परिषद के इतिहास में एक बार फिर महिला नेतृत्व की नई कड़ी जुड़ने जा रही है। जिला प्रमुख का पद इस बार अनारक्षित महिला के लिए आरक्षित होने के कारण किसी भी वर्ग की महिला को जिले के ग्रामीण विकास की कमान संभालने का अवसर मिलेगा। करीब 66 साल के इतिहास में अब तक तीन महिला जनप्रतिनिधि चार कार्यकालों में जिला प्रमुख रह चुकी हैं। नए चुनाव के बाद पांचवीं बार यह जिम्मेदारी किसी महिला को मिलने जा रही है।
जिला प्रमुख पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। जिला परिषद के 41 वार्डों में कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प बना हुआ है, लेकिन वार्ड 13, 18 और 26 पर विशेष नजर है। इन वार्डों में कांग्रेस, भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। इन सीटों पर राजनीतिक परिवारों की प्रतिष्ठा के साथ जिला प्रमुख पद की संभावित दावेदारी भी चर्चा में है।
तीन महिला नेताओं के नाम दर्ज है इतिहास


