
जयपुर, 01 नवम्बर। राज्य सरकार द्वारा मिशन लाइफ के अंतर्गत दिनांक 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के प्रथम दिवस रविवार को जयपुर वन मण्डल के अंतर्गत विभिन्न वन क्षेत्रों, रेंज कार्यालयों, नाकों एवं पौधशालाओं में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की थीम पर विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी संबंधी गतिविधियों का आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर सिटी रेंज स्थित स्मृति वन में योग सत्र एवं वॉकाथोन के आयोजन के साथ किया गया, जिसमें लगभग 100 लोगों ने भाग लेकर नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग, व्यायाम एवं पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
