Skip to content
BREAKING

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के प्रथम दिवस पर जयपुर वन मण्डल में 95 गतिविधियाँ आयोजित

Updated:

जयपुर, 01 नवम्बर। राज्य सरकार द्वारा मिशन लाइफ के अंतर्गत दिनांक 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के प्रथम दिवस रविवार को जयपुर वन मण्डल के अंतर्गत विभिन्न वन क्षेत्रों, रेंज कार्यालयों, नाकों एवं पौधशालाओं में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की थीम पर विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी संबंधी गतिविधियों का आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर सिटी रेंज स्थित स्मृति वन में योग सत्र एवं वॉकाथोन के आयोजन के साथ किया गया, जिसमें लगभग 100 लोगों ने भाग लेकर नियमित

ब्रिक्स सतत जीवनशैली सप्ताह के प्रथम दिवस पर जयपुर वन मण्डल में 95 गतिविधियाँ आयोजित

जयपुर, 01 नवम्बर। राज्य सरकार द्वारा मिशन लाइफ के अंतर्गत दिनांक 01 से 07 नवम्बर 2026 तक आयोजित किए जा रहे ब्रिक्स सस्टेनेबल लाइफस्टाइल वीक के प्रथम दिवस रविवार को जयपुर वन मण्डल के अंतर्गत विभिन्न वन क्षेत्रों, रेंज कार्यालयों, नाकों एवं पौधशालाओं में स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की थीम पर विभिन्न जागरूकता एवं जनभागीदारी संबंधी गतिविधियों का आयोजित की गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ जयपुर सिटी रेंज स्थित स्मृति वन में योग सत्र एवं वॉकाथोन के आयोजन के साथ किया गया, जिसमें लगभग 100 लोगों ने भाग लेकर नियमित व्यायाम, शारीरिक सक्रियता एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान प्रतिभागियों को दैनिक जीवन में योग, व्यायाम एवं पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अतिरिक्त विभिन्न रेंज कार्यालयों में मिशन लाइफ की पर्यावरण संरक्षण संबंधी शपथ (मिशन लाइफ प्लेज), कार्यालय परिसर में साफ-सफाई तथा पौधारोपण जैसी गतिविधियां आयोजित की गईं। वहीं विभिन्न वन नाकों एवं पौधशालाओं में भी पौधशाला परिसर की साफ-सफाई, पौधों की देखभाल, पौधारोपण एवं मिशन लाइफ की शपथ सहित विभिन्न 95 गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमे कुल लगभग 474 प्रतिभागियों ने भाग लिया एवं विभिन्न कार्यालयों में वृक्षारोपण गतिविधि के अंतर्गत कुल 100 पौधे रोपित किए जाकर पौधारोपण एवं हरितीकरण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई एवं साथ ही प्रतिभागियों को रोपित पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण के लिए भी प्रेरित किया गया।

जिला उप वन संरक्षक राहुल झांझड़िया ने बताया कि जयपुर वन मण्डल द्वारा मिशन लाइफ के उद्देश्यों के अनुरूप आमजन एवं विभागीय कार्मिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए आगामी दिवसों में भी निर्धारित थीम के अनुसार विभिन्न जन-जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

——————

हेमंत/अभिषेक

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 01 नवम्बर 2026, 06:55 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद- शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेख

मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद- शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेखावाटी की जमीन पर आएगा यमुना का जल विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरी - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा -

Rajasthan
नया कोर्ट परिसर बड़ी उपलब्धि, लेकिन सुलभ, त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलना सर्वाेपरी   - बिरला - कोटा में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा एकीकृत जिला न्यायालय परिसर - स्पीकर बिरला और राजस्थान

नया कोर्ट परिसर बड़ी उपलब्धि, लेकिन सुलभ, त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलना सर्वाेपरी   - बिरला - कोटा में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा एकीकृत जिला न्यायालय परिसर - स्पीकर बिरला और राजस्थान हाइकोर्ट के सीजे संजय अग्रवाल ने किया शिलान्यास - 290 करोड़ से बनेगा आधुनिक परिसर, अधिवक्ताओं के लिए होंगे अलग चैम्बर

Rajasthan
पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के लिए मतदान दल 02 नवंबर  को अंतिम प्रशिक्षण के बाद होंगे रवाना, जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर का द

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के लिए मतदान दल 02 नवंबर  को अंतिम प्रशिक्षण के बाद होंगे रवाना, जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर का दौरा कर मतदान दलों की रवानगी एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए मत

Rajasthan

सतत जीवनशैली के सात संकल्पों के साथ राजस्थान में ‘ब्रिक्स सतत जीवन शैली सप्ताह 2026’ का प्रदेशव्यापी शुभारंभ— सोमवार को प्रदेशभर में मनाया जाएगा ‘ऊर्जा संरक्षण दिवस’— 1 से 7 नवंबर तक प्रदेशभर में होंगे पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के विविध कार्यक्रम— स्वस्थ जीवनशैली, ऊर्जा एवं जल संरक्षण, प्लास्ट

Rajasthan