Skip to content
BREAKING

नया कोर्ट परिसर बड़ी उपलब्धि, लेकिन सुलभ, त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलना सर्वाेपरी   - बिरला - कोटा में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा एकीकृत जिला न्यायालय परिसर - स्पीकर बिरला और राजस्थान हाइकोर्ट के सीजे संजय अग्रवाल ने किया शिलान्यास - 290 करोड़ से बनेगा आधुनिक परिसर, अधिवक्ताओं के लिए होंगे अलग चैम्बर

Updated:

जयपुर, 1 नवंबर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कोटा में रविवार को करीब 290 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एकीकृत जिला न्यायालय परिसर एवं अधिवक्ता कक्षों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कोटा में प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक जिला न्यायालय परिसर बनने जा रहा है। लंबे समय से अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और आम नागरिक चाहते थे कि न्यायालयों से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलें। नए परिसर से उनकी यह जरूरत पूरी होगी और न्यायिक कार्यों में भी आसानी होगी। बिरला ने कहा कि न्यायालय भवन बन रहा है यह हम

नया कोर्ट परिसर बड़ी उपलब्धि, लेकिन सुलभ, त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलना सर्वाेपरी   - बिरला - कोटा में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा एकीकृत जिला न्यायालय परिसर - स्पीकर बिरला और राजस्थान

जयपुर, 1 नवंबर। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने कोटा में रविवार को करीब 290 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले एकीकृत जिला न्यायालय परिसर एवं अधिवक्ता कक्षों का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कोटा में प्रदेश का सबसे बड़ा और आधुनिक जिला न्यायालय परिसर बनने जा रहा है। लंबे समय से अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और आम नागरिक चाहते थे कि न्यायालयों से जुड़ी सभी सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलें। नए परिसर से उनकी यह जरूरत पूरी होगी और न्यायिक कार्यों में भी आसानी होगी।

बिरला ने कहा कि न्यायालय भवन बन रहा है यह हमारी उपलब्धि है, लेकिन उससे भी जरूरी है कि आम आदमी को सरल, सुलभ, त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिले। अदालत में आने वाले हर व्यक्ति को सम्मान के साथ बैठने और अपनी बात रखने की सुविधा मिलनी चाहिए। इसके लिए न्यायपालिका, अधिवक्ताओं और प्रशासन को मिलकर काम करना होगा।

54 कोर्ट और अधिवक्ताओं के लिए अलग चौंबर

बिरला ने कहा कि अलग-अलग स्थानों पर संचालित न्यायालयों के कारण न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और वादकारियों को परेशानी होती है। नए परिसर में सभी न्यायालय एक स्थान पर होंगे। यहां आधुनिक तकनीक, अधिवक्ता चौंबर और वादकारियों के बैठने की व्यवस्था होगी। परिसर में 54 न्यायालय, करीब 240 अधिवक्ता चैम्बर, कैंटीन, बैंक, लाइब्रेरी, बैठक कक्ष, टाइपिस्ट, फोटोकॉपी और दुकानों की सुविधाएं प्रस्तावित हैं। अधिवक्ता कक्षों के निर्माण की निविदा प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।

मिनी सचिवालय भी विकसित करने की योजना

बिरला ने कहा कि कोर्ट के साथ मिनी सचिवालय की योजना पर कार्य जारी है ताकि लोगों को न्यायिक और प्रशासनिक कामों के लिए अलग-अलग स्थानों पर नहीं जाना पड़े। कोटा में कनेक्टिविटी, उद्योग, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। न्यायालय और मिनी सचिवालय के विकास से इस दिशा में एक और महत्वपूर्ण जरूरत पूरी होगी। उन्होंने सीमित सुविधाओं के बावजूद बेहतर कार्य करने के लिए न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के योगदान को सराहा।

न्याय से न्यायालय की सही पहचान - मुख्य न्यायाधीश

राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश श्री संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि नया जिला न्यायालय परिसर भवन निर्माण के साथ आमजन को सरल, त्वरित और निष्पक्ष न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। न्यायालय की सही पहचान इमारत से नहीं, बल्कि निष्पक्ष न्याय से होती है। नए परिसर में महिलाओं, दिव्यांगजनों, वरिष्ठ नागरिकों और कमजोर वर्गों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि न्यायिक व्यवस्था में डिजिटल तकनीक जरूरी है, लेकिन वह न्याय का विकल्प नहीं हो सकती।

कोटा की तरह सभी जगह मिले सुविधा- न्यायाधीश बंसल

न्यायाधीश एवं संरक्षक (कोटा न्याय क्षेत्र)श्री सुदेश बंसल ने कहा कि नए जिला न्यायालय परिसरों के साथ अधिवक्ताओं के लिए भी चैम्बर और बैठने की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने विधि मंत्री से आग्रह किया कि यह सुविधा केवल कोटा तक सीमित न रहे, बल्कि प्रदेश के सभी जिलों में अधिवक्ता चैम्बर बनाए जाएं। इससे अधिवक्ताओं को सुविधा मिलेगी और नए न्यायालय परिसरों में कामकाज भी सुचारू रूप से चल सकेगा।

न्यायिक व्यवस्था को मिलेगी नई पहचान - संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री

संसदीय कार्य एवं विधि मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने कहा कि नए न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों को पार्किंग, लाइब्रेरी, स्वास्थ्य एवं आधुनिक सुरक्षा सहित बेहतर सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलेंगी। उन्होंने इस पहल के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्य न्यायाधीश का आभार जताया। विधि मंत्री ने बताया कि पिछले दो वर्षों में विधानसभा ने 37 महत्वपूर्ण कानून पारित किए हैं। पुराने एवं अनुपयोगी कानूनों को हटाने की प्रक्रिया भी जारी है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में लिटिगेशन निस्तारण में बहुत सुधार हुआ है। उन्होंने अभिभाषकों का आह्वान किया कि वे न्याय व्यवस्था में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करते हुए सब मिलकर लिटिगेशन के बोझ को कम करने में अपना दायित्व निभाएं।

समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमराज गौड़ ने स्वागत उद्बोधन दिया। इससे पूर्व आर्मी क्षेत्र के निकट चंबल कॉलोनी में एकीकृत जिला न्यायालय भवन का विधि विधान से शिलान्यास किया गया। इसके बाद स्याम ऑडिटोरियम में शिलान्यास पट्टिका का उद्घाटन किया गया।

——————

मुस्तफा/अभिषेक

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर, जिला कोटा) · 01 नवम्बर 2026, 08:26 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे संत कंवर राम साहिब - श्री देवनानी किशनगढ़ के सिंधी कॉलोनी स्थित शिवालय में संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का किया अनावरण, अजमेर में शहाद

सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे संत कंवर राम साहिब - श्री देवनानी किशनगढ़ के सिंधी कॉलोनी स्थित शिवालय में संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का किया अनावरण, अजमेर में शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर की आरती, अर्पित किए श्रद्धासुमन

Rajasthan
मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद- शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेख

मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद- शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेखावाटी की जमीन पर आएगा यमुना का जल विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरी - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा -

Rajasthan