Skip to content
BREAKING

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के लिए मतदान दल 02 नवंबर  को अंतिम प्रशिक्षण के बाद होंगे रवाना, जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर का दौरा कर मतदान दलों की रवानगी एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पांच पंचायत समितियों के 442 मतदान केंद्रों के लिए मत

Updated:

जयपुर, 01 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने रविवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड परिसर का दौरा कर तृतीय चरण के मतदान दलों की रवानगी एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री वितरण, वाहन पार्किंग तथा मतदान दलों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने तथा मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविध

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के लिए मतदान दल 02 नवंबर  को अंतिम प्रशिक्षण के बाद होंगे रवाना, जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर का द

जयपुर, 01 नवंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने रविवार को श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड परिसर का दौरा कर तृतीय चरण के मतदान दलों की रवानगी एवं निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मतदान दलों के अंतिम प्रशिक्षण, निर्वाचन सामग्री वितरण, वाहन पार्किंग तथा मतदान दलों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने तथा मतदान दलों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने देने के निर्देश दिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि पंचायतीराज आम चुनाव के तहत जयपुर जिले में तृतीय चरण के मतदान की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इसके लिए  2 नवंबर को मतदान दल अंतिम प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर से संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना होंगे।

उन्होंने बताया कि मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण के दौरान मतदान प्रक्रिया, ईवीएम के संचालन, बैलेट पेपर तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षण के पश्चात मतदान दलों को निर्वाचन सामग्री एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया जाएगा। मतदान दलों की सुविधा के लिए वाहन पार्किंग एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं भी सुनिश्चित की गई हैं।

उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 से 37, जयपुर जिले की पांच पंचायत समितियों चाकसू, कोटखावदा, माधोराजपुरा़, फागी एवं सांगानेर में जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य तथा पंच-सरपंच पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इस चरण में चाकसू पंचायत समिति के 17 पंचायत समिति वार्ड और 32 ग्राम पंचायतों के लिए 93 मतदान केंद्र, कोटखावदा के 15 पंचायत समिति वाड और 27 ग्राम पंचायतों के लिए 82 मतदान केंद्र, माधोराजपुरा़ के 15 पंचायत समिति वार्ड और 25 ग्राम पंचायतों के लिए 93 मतदान केंद्र, फागी के 15 पंचायत समिति वार्ड और 26 ग्राम पंचायतों के लिए 90 मतदान केंद्र तथा सांगानेर के 15 पंचायत समिति वार्ड और 23 ग्राम पंचायतों के लिए 84 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं। इन क्षेत्रों में कुल 3 लाख 74 हजार 816 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, जिनमें 1 लाख 93 हजार 206 पुरुष, 1 लाख 81 हजार 609 महिला तथा एक अन्य मतदाता शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि तृतीय चरण के तहत जिला परिषद के वार्ड संख्या 27 से 37 तथा पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए  3 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा। पंच एवं सरपंच पदों के लिए  4 नवंबर को नामांकन प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 5 नवंबर को प्रातः 7 बजे से सायं 6 बजे तक मतदान कराया जाएगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चात संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मतगणना होगी। उपसरपंच पद के लिए  6 नवंबर को चुनाव आयोजित किया जाएगा। जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए सभी चरणों की मतगणना  20 नवंबर को प्रातः 8 बजे से श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी परिसर में की जाएगी।

——————

हेमंत/अभिषेक

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला जयपुर) · 01 नवम्बर 2026, 08:01 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे संत कंवर राम साहिब - श्री देवनानी किशनगढ़ के सिंधी कॉलोनी स्थित शिवालय में संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का किया अनावरण, अजमेर में शहाद

सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे संत कंवर राम साहिब - श्री देवनानी किशनगढ़ के सिंधी कॉलोनी स्थित शिवालय में संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का किया अनावरण, अजमेर में शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर की आरती, अर्पित किए श्रद्धासुमन

Rajasthan
मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद- शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेख

मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद- शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेखावाटी की जमीन पर आएगा यमुना का जल विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरी - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा -

Rajasthan