Skip to content
BREAKING

सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे संत कंवर राम साहिब - श्री देवनानी किशनगढ़ के सिंधी कॉलोनी स्थित शिवालय में संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का किया अनावरण, अजमेर में शहादत दिवस कार्यक्रम में शामिल होकर की आरती, अर्पित किए श्रद्धासुमन

Updated:

जयपुर, एक नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को किशनगढ़ स्थित सिंधी कॉलोनी के शिवालय में सिंधु सेवा समिति के निर्देशन में स्थापित संत भगत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि संत-महात्मा अपने जीवन और विचारों से समाज को सदैव सही दिशा दिखाने का कार्य करते ह

सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे संत कंवर राम साहिब - श्री देवनानी किशनगढ़ के सिंधी कॉलोनी स्थित शिवालय में संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का किया अनावरण, अजमेर में शहाद

जयपुर, एक नवम्बर। विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने रविवार को किशनगढ़ स्थित सिंधी कॉलोनी के शिवालय में सिंधु सेवा समिति के निर्देशन में स्थापित संत भगत कंवर राम साहिब की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने भगवान झूलेलाल के चित्र के समक्ष ज्योत प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना की तथा संत कंवर राम साहिब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री देवनानी ने कहा कि संत-महात्मा अपने जीवन और विचारों से समाज को सदैव सही दिशा दिखाने का कार्य करते हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर हम समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपना योगदान दे सकते हैं। संत भगत कंवर राम साहिब सामाजिक समरसता, सद्भाव और मानवता के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों, अनाथों, विधवाओं एवं जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया था।

उन्होंने कहा कि संत कंवर राम साहिब महान सूफी संत और मानवता के सच्चे उपासक थे। सत्संग एवं भक्ति के दौरान उन्हें प्राप्त होने वाली धनराशि को वे स्वयं पर खर्च करने के बजाय दीन-दुखियों और जरूरतमंदों की सहायता में लगा देते थे। उनका जीवन सेवा, त्याग, प्रेम और भाईचारे का अनुपम उदाहरण है। सिंधु सेवा समिति द्वारा उनकी प्रतिमा स्थापित करना उनके आदर्शों एवं विचारों को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है।

श्री देवनानी ने कहा कि संतों के विचार समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करते हैं। हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए सेवा और परोपकार को अपने जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। उन्होंने बताया कि संत भगत कंवर राम साहिब 1 नवम्बर, 1939 को शहीद हुए थे। सिंधी समाज द्वारा प्रतिवर्ष इस दिन उनका शहादत दिवस श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम के अंत में सिंधु सेवा समिति की ओर से शिवालय परिसर में संत भगत कंवर राम साहिब की प्रतिमा स्थापित करने के लिए स्थान उपलब्ध कराने पर ताराणी परिवार का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही आयोजन में सहयोग देने वाले सभी व्यक्तियों एवं समाजबंधुओं का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने अजमेर स्थित संत कंवर राम धर्मशाला में आयोजित शहादत दिवस कार्यक्रम में भी भाग लिया। उन्होंने संत कंवर राम साहिब की आरती कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

———————

भानु प्रताप/अभिषेक

संलग्न दस्तावेज़: फाइल 1

स्रोत: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान सरकार (जिला अजमेर, जिला जयपुर) · 01 नवम्बर 2026, 09:35 PM — मूल विज्ञप्ति

Source: सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद- शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेख

मुख्यमंत्री का कायमखानी समाज के साथ संवाद- शिक्षा, कौशल और आत्मनिर्भरता से सशक्त हो रहा समाज युवाओं के सपनों को साकार कर रही डबल इंजन सरकार ऐतिहासिक हवेलियों का हो रहा संरक्षण, शेखावाटी की जमीन पर आएगा यमुना का जल विकसित राजस्थान के निर्माण में हर समाज की भागीदारी जरूरी - मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा -

Rajasthan
नया कोर्ट परिसर बड़ी उपलब्धि, लेकिन सुलभ, त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलना सर्वाेपरी   - बिरला - कोटा में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा एकीकृत जिला न्यायालय परिसर - स्पीकर बिरला और राजस्थान

नया कोर्ट परिसर बड़ी उपलब्धि, लेकिन सुलभ, त्वरित और निष्पक्ष न्याय मिलना सर्वाेपरी   - बिरला - कोटा में बनेगा राज्य का सबसे बड़ा एकीकृत जिला न्यायालय परिसर - स्पीकर बिरला और राजस्थान हाइकोर्ट के सीजे संजय अग्रवाल ने किया शिलान्यास - 290 करोड़ से बनेगा आधुनिक परिसर, अधिवक्ताओं के लिए होंगे अलग चैम्बर

Rajasthan