मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

भाजपा बीकानेर देहात ने घोषित की निकाय चुनाव प्रबंधन समिति,संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने दिए दिशा-निर्देश

चुनाव प्रबंधन समिति पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगी-श्याम पंचारिया

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। आगामी निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति की…

शेयर करें
भाजपा बीकानेर देहात ने घोषित की निकाय चुनाव प्रबंधन समिति,संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने दिए दिशा-निर्देश

बीकानेर। आगामी निकाय चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की गई। इसके साथ ही समिति की बैठक आयोजित कर चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में बीकानेर संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी मुकेश दाधीच ने कहा कि आगामी निकाय चुनाव संगठन की कार्यक्षमता और कार्यकर्ताओं की मेहनत की परीक्षा हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक सक्रिय रहकर पार्टी की रीति-नीति, सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती, अनुशासन और आपसी समन्वय के आधार पर भाजपा आगामी निकाय चुनावों में बेहतर प्रदर्शन करेगी। उन्होंने नोखा, श्रीडूंगरगढ़, नापासर, खाजूवाला, लूणकरणसर और देशनोक नगर पालिकाओं में पार्टी की जीत के लिए कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया।

विभिन्न विभागों के लिए प्रभारियों की नियुक्ति

जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने बताया कि 9 सितम्बर को प्रस्तावित निकाय चुनावों को देखते हुए चुनाव प्रबंधन समिति का गठन किया गया है। समिति में चुनाव संचालन, चुनाव कार्यालय, संवाद केंद्र, प्रोटोकॉल, प्रशासनिक कार्य, प्रचार सामग्री, घोषणा पत्र, प्रवास एवं सभाएं, बूथ प्रबंधन, मीडिया और सोशल मीडिया सहित विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं।

इसके अलावा महिला, युवा, ओबीसी तथा एससी-एसटी संपर्क जैसे महत्वपूर्ण मोर्चों के लिए भी प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। इन सभी विभागों के माध्यम से चुनावी गतिविधियों को व्यवस्थित और प्रभावी तरीके से संचालित किया जाएगा।

संगठन को मजबूत करने पर जोर

जिलाध्यक्ष ने कहा कि चुनाव प्रबंधन समिति पार्टी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने का काम करेगी। समिति चुनाव से संबंधित सभी गतिविधियों की निगरानी और समन्वय करते हुए संगठन को मजबूत आधार प्रदान करेगी।

बैठक में निकाय चुनाव की रणनीति, बूथ स्तर की तैयारियों, प्रचार-प्रसार, जनसंपर्क तथा विभिन्न वर्गों तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने को लेकर भी चर्चा की गई। पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर निर्धारित जिम्मेदारियों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने का आह्वान किया गया।

भाजपा बीकानेर देहात ने चुनावी तैयारियों को गति देते हुए संगठन के विभिन्न मोर्चों और विभागों को सक्रिय करने की दिशा में यह कदम उठाया है। आगामी दिनों में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी अभियान को मजबूत करने पर पार्टी का फोकस रहेगा।

विषय:#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें