मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर निगम चुनाव : वार्ड 73 में कांग्रेस के आनंद जोशी ‘दरबार’ की दावेदारी से चढ़ा राजनीति पारा !

पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे महेंद्र कल्ला और कांग्रेस नेता आनंद जोशी ‘दरबार’ ने टिकट के लिए ठोकी ताल

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर में सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। वार्डों में टिकट के दावेदार अपनी-अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने में जुटे हैं। इसी बीच वार्ड 73…

शेयर करें
बीकानेर निगम चुनाव : वार्ड 73 में कांग्रेस के आनंद जोशी ‘दरबार’ की दावेदारी से चढ़ा राजनीति पारा !

बीकानेर। नगर निकाय चुनाव को लेकर बीकानेर में सियासी हलचल लगातार तेज होती जा रही है। वार्डों में टिकट के दावेदार अपनी-अपनी मजबूत दावेदारी पेश करने में जुटे हैं। इसी बीच वार्ड 73 कांग्रेस के लिए खास चर्चा का केंद्र बन गया है, जहां पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के भतीजे और कांग्रेस नेता महेंद्र कल्ला के साथ कांग्रेस नेता आनंद जोशी ‘दरबार’ ने भी टिकट के लिए ताल ठोक दी है।

वार्ड 73 से टिकट को लेकर दोनों नेताओं की सक्रियता ने स्थानीय कांग्रेस की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है। पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच अब यह सवाल उठने लगा है कि आखिर कांग्रेस नेतृत्व वार्ड 73 से किस चेहरे पर भरोसा करें और जनता के बीच किस दावेदार की पकड़ मजबूत है। दुविधा यह है कि टिकट कल्ला परिवार को दे या कांग्रेस के सिपाही को।

स्थानीय स्तर पर टिकट के लिए दावेदारी करने वाले नेताओं की सक्रियता से साफ है कि निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर भी मुकाबला आसान नहीं रहने वाला। वार्ड 73 में महेंद्र कल्ला और आनंद जोशी ‘दरबार’ दोनों अपनी-अपनी राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के आधार पर दावेदारी मजबूत करने में जुटे हैं।

कल्ला परिवार की राजनीतिक पकड़ पर नजर-महेंद्र कल्ला की दावेदारी को पूर्व मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला के राजनीतिक प्रभाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है। बीकानेर पश्चिम की राजनीति में कल्ला परिवार लंबे समय से सक्रिय रहा है। वर्ष 2023 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के डॉ. बुलाकी दास कल्ला बीकानेर पश्चिम सीट से चुनाव मैदान में थे। ऐसे में महेंद्र कल्ला की दावेदारी को लेकर कांग्रेस के स्थानीय राजनीतिक समीकरणों पर भी नजर है। समर्थकों का मानना है कि कल्ला परिवार से जुड़े होने के कारण उन्हें पार्टी के भीतर राजनीतिक आधार का लाभ मिल सकता है।

आनंद जोशी ‘दरबार’ भी मैदान में-दूसरी ओर कांग्रेस नेता आनंद जोशी ‘दरबार’ ने भी वार्ड 73 से अपनी दावेदारी पेश कर मुकाबले को रोचक बना दिया है। सोशल मीडिया पर सामने आई चर्चा में भी वार्ड 73 से कांग्रेस टिकट के लिए आनंद जोशी के नाम को लेकर समर्थन देखने को मिल रहा है। जोशी के समर्थक उनकी स्थानीय सक्रियता और जनता के बीच संपर्क को उनकी ताकत के रूप में पेश कर रहे हैं। ऐसे में अब मुकाबला केवल दो नामों के बीच नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रभाव, संगठन में पकड़ और वार्ड की जनता के बीच स्वीकार्यता के बीच माना जा रहा है।

जनता की राय बनेगी अहम-वार्ड 73 में सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्थानीय जनता किस चेहरे को पसंद करती है। निकाय चुनाव में वार्ड स्तर पर उम्मीदवार का व्यक्तिगत संपर्क, स्थानीय समस्याओं की समझ और मतदाताओं के बीच पहुंच अक्सर पार्टी के चुनाव चिन्ह से भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। बीकानेर नगर निगम के 80 वार्डों में टिकट को लेकर कांग्रेस और भाजपा दोनों में दावेदारों की सक्रियता बढ़ी हुई है। कांग्रेस की ओर से टिकट के लिए बड़ी संख्या में दावेदार सामने आने की खबरें भी लगातार चर्चा में हैं।

फिलहाल वार्ड 73 में महेंद्र कल्ला बनाम आनंद जोशी ‘दरबार’ की दावेदारी ने राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। अब नजर कांग्रेस के टिकट वितरण पर है। पार्टी नेतृत्व किस दावेदार पर भरोसा जताता है और वार्ड की जनता किस चेहरे को अपना समर्थन देती है, यह आने वाले दिनों में साफ होगा।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें