बीकानेर। आगामी नगरीय चुनाव को लेकर कांग्रेस में वार्डवार संभावित प्रत्याशियों के नामों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। सूत्रों के अनुसार उपलब्ध सूची में कुल 49 वार्डों के नाम शामिल हैं। इनमें कुछ वार्डों में एकल दावेदार का नाम है, जबकि कई वार्डों में टिकट के लिए दो या तीन से अधिक नाम सामने आए हैं। खास बात यह है कि बीजेपी सरकार खिलाफ सड़क पर उतरकर संघर्ष करने वाले शहर कांग्रेस के महामंत्री सुभाष स्वामी का नाम संभवित कैंडीडेट की सूचि में नहीं है।
सूची के अनुसार 21 वार्ड ऐसे हैं, जहां केवल एक संभावित नाम है। वहीं 17 वार्डों में दो-दो नाम हैं। इसके अलावा 11 वार्डों में तीन या उससे अधिक दावेदारों के नाम सामने आए हैं। हालांकि यह सूची कांग्रेस की अधिकृत अंतिम प्रत्याशी सूची नहीं है।
21 वार्डों में एक-एक नाम- एकल नाम वाले वार्डों में वार्ड 1 से चन्द्रकला, 3 से नन्दलाल, 6 से नन्दकिशोर गहलोत, 7 से गीता देवी सियाग, 12 से सुहानी शर्मा, 13 से अविनाश राठौड़ और 14 से किरण भाटी के नाम शामिल हैं।
