मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर नगर निगम चुनाव: भाजपा की संभावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल, कई वार्डों में नामों को लेकर बढ़ी हलचल

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

जयपुर /बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकटों की कवायद अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। इसी बीच भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के नामों वाली एक सूची…

शेयर करें
बीकानेर नगर निगम चुनाव: भाजपा की संभावित सूची सोशल मीडिया पर वायरल, कई वार्डों में नामों को लेकर बढ़ी हलचल

जयपुर /बीकानेर। नगर निगम चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी में टिकटों की कवायद अब निर्णायक दौर में पहुंचती नजर आ रही है। इसी बीच बीकानेर नगर निगम में भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के नामों वाली एक सूची सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सूची में कई वार्डों के लिए दावेदारों के नाम सामने आए हैं। हालांकि, भाजपा की ओर से इस सूची की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, ऐसे में इसे फिलहाल पार्टी के भीतर चल रही संभावित चर्चा से जोड़कर देखा जा रहा है।

वायरल सूची सामने आने के बाद टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों में भी हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर जिन वार्डों में दो-दो या तीन-तीन नाम सामने आए हैं, वहां अंतिम फैसला किसके पक्ष में जाता है, इसे लेकर राजनीतिक चर्चाएं जोर पकड़ रही हैं।

इन वार्डों के नाम चर्चा में-वायरल सूची के मुताबिक वार्ड 2 से दीपक व्यास, वार्ड 9 से विनोद धवल, वार्ड 14 से सुशीला राजपुरोहित, वार्ड 24 से मुकेश पंवार, वार्ड 28 से मधु सुराणा, वार्ड 32 से भूपेंद्र शर्मा और वार्ड 37 से श्याम सिंह हाड़ला के नाम बताए जा रहे हैं।

वहीं वार्ड 41 से फारूख पठान, वार्ड 60 से अरविन्द किशोर आचार्य, वार्ड 61 से गिरिराज जोशी, वार्ड 62 से गोपाल अग्रवाल और वार्ड 63 से किशन चौधरी के नाम सूची में सामने आए हैं।

कई वार्डों में पेंच, एक से ज्यादा दावेदार-सूची में कुछ वार्ड ऐसे भी हैं जहां भाजपा के संभावित प्रत्याशी के तौर पर एक से अधिक नाम बताए गए हैं। वार्ड 8 से शुभ्रत पांडेय और नरसी सेवग, जबकि वार्ड 34 से अशोक भाटी और अनिरुद्ध के नाम हैं। इसी तरह वार्ड 1 में मंजू देवी, संतोष और संजू सोनी, जबकि वार्ड 17 में संतोष देवी के नाम वायरल सूची में बताए गए हैं।

वार्ड 42 में जगदीसा कंवर और ज्योति चौहान, वहीं वार्ड 55 में आसकरण ओझा और महेंद्र सिंह चौहान के नाम चर्चा में हैं। वार्ड 57 से अन्नपूर्णा व्यास और सुशीला, वार्ड 58 से कन्हैयालाल और सत्यनारायण छंगाणी, तथा वार्ड 59 से अपर्णा आचार्य और पूजा आचार्य के नाम सामने आए हैं। वही वार्ड 72 से सुमन जोशी और शालिनी पारीक, वार्ड 73 से दिनेश उपाध्याय और आनंद पुरोहित, जबकि वार्ड 74 से मीना हर्ष और जशोदा छंगाणी के नाम भी वायरल सूची में बताए जा रहे हैं।

आधिकारिक घोषणा पर टिकी नजर-सोशल मीडिया पर सूची वायरल होने के बाद अब भाजपा के संभावित प्रत्याशियों के साथ-साथ उनके समर्थकों की नजर पार्टी की आधिकारिक घोषणा पर टिकी है। कई वार्डों में एक से अधिक नाम होने के कारण अंतिम समय में समीकरण बदलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

राजनीतिक हलकों में इस सूची को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। हालांकि, जब तक भाजपा संगठन की ओर से अधिकृत सूची जारी नहीं होती, तब तक वायरल नामों को संभावित दावेदारों के रूप में ही देखा जाना चाहिए। टिकट वितरण के अंतिम चरण में संगठन किस चेहरे पर दांव लगाता है, यह आने वाले समय में साफ होगा।

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें