बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शाम 6 बजे तक जिले की छह नगर पालिकाओं में कुल 75.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,64,986 मतदाताओं में से 1,24,938 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान प्रतिशत के लिहाज से लूणकरणसर 81.70 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, जबकि देशनोक में 81.53 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नापासर में सबसे कम 68.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
नगर पालिका वार मतदान
