Skip to content
हिन्दी
BREAKING

बीकानेर जिले की 6 नगर पालिकाओं में मतदान सम्पन्न

शाम 6 बजे तक 75.73 प्रतिशत मतदान, लूणकरणसर और देशनोक में सबसे ज्यादा वोटिंग

Updated:

बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शाम 6 बजे तक जिले की छह नगर पालिकाओं में कुल 75.73 प्रतिशत…

बीकानेर जिले की 6 नगर पालिकाओं में मतदान सम्पन्न

बीकानेर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। शाम 6 बजे तक जिले की छह नगर पालिकाओं में कुल 75.73 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। कुल 1,64,986 मतदाताओं में से 1,24,938 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

मतदान प्रतिशत के लिहाज से लूणकरणसर 81.70 प्रतिशत के साथ सबसे आगे रहा, जबकि देशनोक में 81.53 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं नापासर में सबसे कम 68.90 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

नगर पालिका वार मतदान

नगर पालिका| कुल मतदाता| मतदान| मतदान प्रतिशत

नोखा। | 50,500 | 38,184 | 75.61%

नापासर। | 18,918| 13,035| 68.90%

देशनोक। | 16,220| 13,224| 81.53%

श्रीडूंगरगढ़। | 44,383| 32,634| 73.53%

लूणकरणसर। | 24,578| 20,079| 81.70%

खाजूवाला। | 10,387| 7,782| 74.92%

कुल। | 1,64,986| 1,24,938| 75.73%

लूणकरणसर सबसे आगे, नापासर पीछे

जिले में मतदान प्रतिशत के मामले में लूणकरणसर सबसे आगे रहा। यहां 24,578 मतदाताओं में से 20,079 ने मतदान किया। देशनोक भी 81.53 प्रतिशत मतदान के साथ लगभग बराबर रहा।

नोखा में 75.61 प्रतिशत, खाजूवाला में 74.92 प्रतिशत और श्रीडूंगरगढ़ में 73.53 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला। नापासर में 68.90 प्रतिशत मतदान हुआ, जो जिले की छह नगर पालिकाओं में सबसे कम रहा।

प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद

मतदान सम्पन्न होने के साथ ही छह नगर पालिकाओं में चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का राजनीतिक भविष्य ईवीएम में बंद हो गया है। मतदान के बाद अब सभी की नजरें मतगणना और चुनाव परिणाम पर टिकी हैं। परिणाम सामने आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि किस नगर पालिका में किस दल या प्रत्याशी को जनता का समर्थन मिला और किसे हार का सामना करना पड़ा।

बीकानेर जिले की छह नगर पालिकाओं में 75.73 प्रतिशत मतदान को राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब चुनावी नतीजे तय करेंगे कि जनता ने स्थानीय सरकार की कमान किसके हाथों में सौंपी है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News