मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

अर्जुन उपाध्याय का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन

लेखक Piyush purohit

अपडेट:

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के होनहार युवा अर्जून उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की…

शेयर करें
अर्जुन उपाध्याय का भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन

बीकानेर/श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के होनहार युवा अर्जून उपाध्याय ने संघ लोक सेवा आयोग की संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा में सफलता हासिल कर भारतीय सेना में अधिकारी बनने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के 124वें अल्पकालिक सेवा आयोग (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम के लिए हुआ है।

जानकारी के अनुसार लिखित परीक्षा में सफल होने के बाद अर्जुन ने पांच दिवसीय सेवा चयन बोर्ड की कठिन चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया। इसमें मनोवैज्ञानिक परीक्षण, समूह कार्य, व्यक्तिगत साक्षात्कार सहित विभिन्न चरणों में उनकी नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और व्यक्तित्व का परीक्षण किया गया। अर्जुन ने सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे करते हुए चयन बोर्ड की अनुशंसा प्राप्त की।

इसके बाद विशेष चिकित्सा बोर्ड में निर्धारित सैन्य मानकों के अनुसार जांच हुई, जिसमें उन्हें चिकित्सकीय रूप से योग्य घोषित किया गया। अंतिम अखिल भारतीय मेरिट सूची में स्थान बनाने के बाद रक्षा मंत्रालय के एकीकृत मुख्यालय (सेना) की ओर से उन्हें चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी के लिए जॉइनिंग लेटर जारी किया गया है।

अर्जुन 24 सितंबर 2026 को ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी, चेन्नई में रिपोर्ट करेंगे। वहां उन्हें करीब 49 सप्ताह का कठोर सैन्य प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद पासिंग आउट परेड में उन्हें भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्रदान किया जाएगा। इसके साथ ही वे भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में देश सेवा के अपने नए सफर की शुरुआत करेंगे।

विषय:#Rajasthan#Bikaner
शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें