संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में अत्याधुनिक कैथ लैब की शुरुआत हो गई है। अब हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी के लिए जयपुर या जोधपुर नहीं जाना पड़ेगा।
अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना के तहत पात्र मरीजों का इलाज निशुल्क होगा। लैब में प्रतिदिन 8 से 10 प्रक्रियाएं की जा सकेंगी।
