बीकानेर में 23 नवम्बर को दंतौर विकास सार्वजनिक पुण्यार्थ ट्रस्ट एवं पीबीएम अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति जागरूकता एवं विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में नशे के दुष्परिणामों और रोकथाम के उपायों पर चर्चा की गई।
विशेष स्वास्थ्य परीक्षण
शिविर में भर्ती मरीजों का विशेष स्वास्थ्य परीक्षण मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर डॉ. श्रीगोपाल गोयल, मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विशेषज्ञ डॉ. ज्योति चौधरी तथा रेजिडेंट डॉ. अनामिका द्वारा किया गया।
