मुख्य सामग्री पर जाएं
ब्रेकिंग

बीकानेर में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ

अपडेट:

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बीकानेर के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ किया।

शेयर करें
केन्द्रीय कानून मंत्री ने बीकानेर जिले के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद काॅस्मेटोलाॅजी इकाई का किया शुभारम्भ
— सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, राजस्थान

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को बीकानेर के राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई का शुभारंभ किया।

इस इकाई का उद्देश्य आयुर्वेद के प्रमाण-आधारित उपचारों के माध्यम से त्वचा, बाल एवं समग्र स्वास्थ्य एवं सौंदर्य संबंधी समस्याओं का उपचार एवं स्वास्थ्य संवर्धन करना है।

आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का आह्वान

केंद्रीय मंत्री ने विद्यार्थियों से आयुर्वेद के मूल सिद्धांतों का गहन अध्ययन करने, प्राचीन ज्ञान को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ समझने तथा मानव कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि महाविद्यालय द्वारा आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं के विस्तार, नवाचार, अनुसंधान एवं गुणवत्तापूर्ण आयुर्वेद शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है।

आयुर्वेद की पुरातन परंपरा

स्वामी विमर्शानंद महाराज ने आयुर्वेद की पुरातन परंपरा और भारतीय चिकित्सा पद्धति के महत्व के बारे में बताया।

जीवन में आयुर्वेद की उपयोगिता के साथ चिकित्सा क्षेत्र में समर्पण और सेवा भावना के कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई की आवश्यकता

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. प्रमोद मिश्रा ने कॉस्मेटोलॉजी इकाई की आवश्यकता और कार्यप्रणाली के बारे में बताया।

उन्होंने कहा कि इस इकाई का उद्देश्य पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान एवं आधुनिक वैज्ञानिक अनुसंधान के समन्वय से गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करवाना है।

महाविद्यालय के द्रव्यगुण विभागाध्यक्ष डॉ. के. सी. अरोड़ा ने आयुर्वेद में त्वचा एवं बालों से संबंधित रोगों के प्रमाण-आधारित उपचारों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में आयुर्वेद कॉस्मेटोलॉजी इकाई के माध्यम से त्वचा एवं बालों के विभिन्न विकारों के लिए आयुर्वेद आधारित उपचार एवं परामर्श सेवाएं संचालित की जा रही है।

इस दौरान नवप्रवेशित बीएएमएस विद्यार्थियों के लिए आयुर्प्रवेशिका कार्यक्रम आयोजित किया गया।

स्रोत: Times of Rajasthan

स्रोत: Times of Rajasthan

शेयर करें

टिप्पणियां

0 / 1200

टिप्पणियां प्रकाशन के 30 दिन बाद बंद हो जाती हैं।

संबंधित खबरें