श्रीगंगानगर, 25 नवंबर। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन को लेकर शहर के डीएवी स्कूल एवं एसजीएल स्कूल में रजिस्ट्रेशन कैंप आयोजित किए गए।
फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन का संयुक्त तत्वावधान
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव एवं पुलिस अधीक्षक श्री हरीशंकर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान फिट गंगानगर सोसायटी एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 6 दिसंबर 2026 को आयोजित होने वाली श्रीगंगानगर साइक्लोथॉन को लेकर यह कैंप आयोजित किए गए।
सोसायटी ने श्रीगंगानगर के समस्त नागरिकों, युवाओं, विद्यार्थियों एवं साइकिलिंग प्रेमियों से इस आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।
- साइक्लोथॉन केवल एक साइकिल रैली नहीं, बल्कि स्वस्थ, जागरूक और फिट समाज के निर्माण का सामूहिक संकल्प है।
- साइक्लोथॉन 2026 के लिए पंजीकरण प्रारंभ है। इच्छुक प्रतिभागी https://fitganganagarsociety.in/cyclothon/register पर जाकर अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
