गोबर और मिट्टी के दीयों से रोशन होगी दीपावली— देवस्थान मंत्री ने किया ' वोकल फॉर लोकल ' का आह्वान
जयपुर , 02 नवंबर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ' वॉकल फॉर लोकल ' के संकल्प को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक बड़ी पहल की है। प्रदेश के पशुपालन एवं गोपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने आमजन से अपील की है कि इस बार दीपावली पर अपने घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सजावट के लिए गाय के गोबर और मिट्टी से बने दीयों व कलाकृतियों का ही उपयोग करें। मंत्री श्री कुमावत ने कहा कि गो-उत्पादों और पारंपरिक मिट्टी के दीयों को अपनाकर हम न केवल अपनी संस्कृति को सहेजेंगे , बल्कि इसस