सात दिवसीय BRICS Sustainable Lifestyle Week का समापन, ‘Reduce Waste’ के संदेश के साथ दिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प • आरएसपीसीबी में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में कर्मचारियों को कचरा कम करने, संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग एवं 3R सिद्धांत अपनाने के लिए किया प्रेरित • सिंगल यूज प्लास्टिक से बचने, का
जयपुर, 7 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ का शनिवार को समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन निर्धारित थीम ‘Reduce Waste’ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) में विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर अपशिष्ट उत्पादन कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित