जयपुर, 7 नवंबर। पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग एवं पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय ‘BRICS Sustainable Lifestyle Week 2026’ का शनिवार को समापन हुआ। सप्ताह के अंतिम दिन निर्धारित थीम ‘Reduce Waste’ के तहत राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल (आरएसपीसीबी) में विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। इस दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दैनिक जीवन एवं कार्यस्थल पर अपशिष्ट उत्पादन कम करने तथा पर्यावरण अनुकूल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों में कचरे के न्यूनतम उत्पादन, संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग तथा सतत कार्यप्रणालियों के प्रति जागरूकता विकसित करना था। इस अवसर पर कर्मचारियों को कागज की अनावश्यक खपत कम करने, सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा अनावश्यक कचरा उत्पन्न होने से रोकने के लिए प्रोत्साहित किया गया। साथ ही Reduce, Reuse एवं Recycle (3R) के सिद्धांतों को दैनिक जीवन में अपनाने पर विशेष जोर दिया गया।
कचरे का स्रोत पर ही न्यूनतमकरण जरूरी