जयपुर। गुलाबी नगरी जयपुर की दीपावली इस बार रोशनी के साथ आधुनिक तकनीक के अद्भुत नजारे की भी गवाह बनी। आसमान में एक साथ 500 ड्रोन ने अपनी रोशनी और शानदार तालमेल से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी सहित 15 अलग-अलग कलाकृतियां बनाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। आसमान में उभरती इन आकर्षक आकृतियों को देखकर लोग रोमांचित हो उठे।
जनपथ पर सजा रोशनी का आसमान
ड्रोन शो में एक के बाद एक आकर्षक आकृतियां आसमान में उभरीं। भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की दिव्य छवियों के साथ दीपावली के प्रतीक और अन्य कलात्मक आकृतियों ने लोगों का ध्यान खींचा। करीब 500 ड्रोन की एक साथ उड़ान और उनके बीच शानदार तालमेल ने इस प्रस्तुति को यादगार बना दिया।
