बीकानेर, 7 नवम्बर। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि दीपावली उमंग और उत्साह का त्योहार है। इस त्यौहार में सबके जीवन में ऊर्जा का संचार हो।
केन्द्रीय मंत्री ने शनिवार को सांसद सेवा केन्द्र पर आयोजित 'दिवाली की खुशियां' कार्यक्रम में यह उद्गार व्यक्त किए। कानून मंत्री श्री मेघवाल ने अपनी धर्मपत्नी श्रेणी पाना देवी मेघवाल के साथ सांसद सेवा केन्द्र पर कच्ची बस्तियों के सैकड़ों बच्चों को मिठाई एवं पटाखे वितरित कर उनके साथ दिवाली की खुशियां साझा की।
कार्यक्रम में बीजेपी नेता डॉ सुरेंद्र सिंह शेखावत, महावीर रांका, पवन महनोत, पार्षद श्याम सिंह हाडला, रमेश भाटी, गोपाल वाल्मीकि, सुभाष बारासा और मुकेश बिश्नोई आदि मौजूद रहे।

