राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में मेरा युवा भारत के तत्वावधान में भव्य खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और रस्साकशी में खिलाड़ियों ने मारी बाजी
युवाओं में खेल भावना, शारीरिक दक्षता, अनुशासन एवं नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मेरा युवा भारत के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय गंगापुर सिटी में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे आयोजन के दौरान खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राजकीय महावि