बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिले की जसरासर, नोखा और पांचू पंचायत समितियों में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 46.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तीनों पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाताओं में से 1 लाख 40 हजार 756 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
जानकारी के अनुसार, जसरासर पंचायत समिति में दोपहर 1 बजे तक 46.51 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 74,525 मतदाताओं में से 34,665 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत के लिहाज से जसरासर तीनों पंचायत समितियों में पहले स्थान पर रहा।
