Skip to content
हिन्दी
BREAKING

पंचायतीराज चुनाव-2026: चतुर्थ चरण में दोपहर 1 बजे तक 46.05 प्रतिशत मतदान

Updated:

बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिले की जसरासर, नोखा और पांचू पंचायत समितियों में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल…

पंचायतीराज चुनाव-2026: चतुर्थ चरण में दोपहर 1 बजे तक 46.05 प्रतिशत मतदान

Highlights

  1. नोखा पंचायत समिति में 55 हजार से अधिक मतदाताओं ने डाले वोट
  2. जसरासर में सर्वाधिक 46.51 प्रतिशत मतदान
  3. पांचू: 46.31 प्रतिशत 51,088 वोट

बीकानेर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण के तहत शनिवार को जिले की जसरासर, नोखा और पांचू पंचायत समितियों में मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे तक जिला परिषद सदस्य पद के लिए कुल 46.05 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। तीनों पंचायत समितियों में कुल 3 लाख 5 हजार 674 मतदाताओं में से 1 लाख 40 हजार 756 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

जानकारी के अनुसार, जसरासर पंचायत समिति में दोपहर 1 बजे तक 46.51 प्रतिशत मतदान हुआ। यहां कुल 74,525 मतदाताओं में से 34,665 मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान प्रतिशत के लिहाज से जसरासर तीनों पंचायत समितियों में पहले स्थान पर रहा।

वहीं नोखा पंचायत समिति में कुल 1,20,835 मतदाताओं में से 55,003 मतदाताओं ने मतदान किया। यहां मतदान प्रतिशत 45.52 रहा। पांचू पंचायत समिति में कुल 1,10,314 मतदाताओं में से 51,088 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। यहां मतदान प्रतिशत 46.31 दर्ज किया गया।

तीनों पंचायत समितियों में मतदान की स्थिति

* जसरासर: 46.51 प्रतिशत (34,665 वोट)

* पांचू: 46.31 प्रतिशत (51,088 वोट)

* नोखा: 45.52 प्रतिशत (55,003 वोट)

दोपहर 1 बजे तक के आंकड़ों में जसरासर पंचायत समिति मतदान प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रही, जबकि नोखा में सबसे कम 45.52 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान प्रक्रिया जारी रहने के साथ ही मतदान प्रतिशत में और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

Share

Comments

0 / 1200

Comments close 30 days after publication.

Related News

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र

उपमुख्यमंत्री श्रीमती दिया कुमारी एवं उद्योग, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड तथा पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे ने दिवंगत डॉ.जसवंत सिंह यादव के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना दी

Rajasthan